मंदसौर 7 जुलाई 25/ जिले में मलेरिया विभाग एवं सुंदरलाल पटवा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के संयुक्त प्रयासों से लार्वा सर्वे महाअभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के 05 वे दिन संयुक्त टीम द्वारा सीतामऊ फाटक क्षैत्र का सर्वे एवं लार्वा पुनः उत्पन्न न हो इस हेतु समझाइस दी गई एवं मच्छरजनित बीमारियों से बचाव हेतु लोगों को जागरूक किया गया। अभियान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री जी.एस चैहान एवं मेडिकल काॅलेज अधिष्ठाता डाॅ.शशि गांधी के निर्देशन में चलाया जा रहा है। मलेरिया अधिकारी ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत अभी तक कुल 1481 घरों का सर्वे किया गया है। 97 घरों में लार्वा पाया गया है एवं 3154 कंटेनर चैक किए गए 66 कंटेनरों में लार्वा पाया गया। जिसका विनिष्टीकरण किया गया है। इस महाअभियान में बुखार के रोगियों की स्लाइड बनाने के साथ छिड़काव का कार्य भी किया जा रहा है।
रिपोर्टर जितेन्द्र सिंह प्रितेश फरक्या
Leave a comment