Policewala
Home Policewala किसान संतेर पोटाई को उद्यानिकी फसल से मिल रहा है आर्थिक लाभ
Policewala

किसान संतेर पोटाई को उद्यानिकी फसल से मिल रहा है आर्थिक लाभ

नारायणपुर,

21 जुलाई 2024// जिले के ग्राम पंचायत भाटपाल निवासी संतेर पोटाई पिता रैजूराम पोटाई है, जो खेती किसानी करके अपने एवं परिवार का पालन पोषण कर जीवन यापन कर रहे थे। जब उनको उद्यानिकी विभाग की संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी मिली। विभागीय योजनाओं के विस्तार से जानकारी लेने के बाद उन्होंने उद्यानिकी के क्षेत्र में कार्य करना शुरू किया। धीरे-धीरे उनकी मेहनत और विभागीय योजनाओं से मिले लाभ का नतीजा सामने आने लगा है और आज लाखों रुपये का मुनाफा कमा रहे हैं। संतेर पोटाई ने 1 हेक्टेयर रकबा में उन्नत तकनीक से मिर्च, टमाटर, करेला, का मल्चिंग, ड्रिप के माध्यम से सिचाई एवं जैविक फसल प्रबंधन एवं उन्नत बीज का प्रयोग किया, जिससे उनकी आय में वृद्धि हुई। किसान संतेर पोटाई को अब धान्य फसलों की तुलना में वर्षभर में तीन से चार गुना अधिक आय प्राप्त हो रहा है।
संतेर पोटाई ने बताया कि वह हमेशा धान की फसल लगाता था, उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों के द्वारा सब्जी की खेती करने का सुझाव दिया, संतेर पोटाई उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों के मार्गदर्शन से मल्चिंग लगाकर टमाटर, करेला एवं मिर्च की खेती करना शुरू किया, खेती में अनुमानित लागत राशि 80 हजार रूपए तक आई है, जिसमें संतेर पोटाई के द्वारा 4 लाख रूपए तक की बिक्री किया गया है, जिसमें संतेर पोटाई को शुद्ध 3 लाख 20 हजार रूपए की आमदनी प्राप्त हुआ है और उनकी घर की आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है।

पुलिस वाला न्यूज़ नारायणपु

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

33 वी सीनियर राष्ट्रीय वूशु स्पर्धा में भाग लेने के लिए मध्यप्रदेश की वूशु टीम देहरादून रवाना।

मध्य प्रदेश वूशु संघ के अध्यक्ष श्री एन.के.त्रिपाठी द्वारा दी जानकारी अनुसार...

गरियाबंद विधायक जनक धुव्र और डॉ सत्यजीत साहू ने विश्व शांति यात्रा का समर्थन किया

रायपुर छत्तीसगढ़ गरियबंद के गांधी मैदान में आयोजित ज़िला स्तरीय आमसभा को...

बस्तर जिला प्रशासन द्वारा निवृतमान कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. को दी गई आत्मीय विदाई

समाचार बस्तर की जनता से मिले अपार स्नेह से मिली सुखद अनुभूति-निवृत्तमान...