Author: Policewala

मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत वार्ड 20 और वार्ड 16 में होंगे महत्वपूर्ण सड़क विकास कार्य, शहर की यातायात व्यवस्था और अधोसंरचना को मिलेगी नई मजबूती वार्ड 20 में अटल परिसर से लोको पुलिया तक 2.80 किमी गौरव पथ, वार्ड 16 में भी होगा सड़क निर्माण एमसीबी,चिरमिरी। चिरमिरी शहर के विकास को गति देने की दिशा में राज्य शासन ने बड़ी सौगात दी है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के अंतर्गत नगर पालिक निगम चिरमिरी क्षेत्र में दो महत्वपूर्ण विकास कार्यों के लिए कुल 10 करोड़ 44 लाख 46 हजार की प्रशासकीय स्वीकृति…

Read More

परमात्मा मुझे इतनी शक्ति दे कि मैं देश के लिए अधिक ऊर्जा के साथ सेवा कर सकूं, वर्चुअली संबोधन में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे जोश और उत्साह, आत्मविश्वास के साथ सेवा संकल्प सभा का हुआ समापन, 2047 विकसित भारत के मिशन का लक्ष्य    स्थापित हुआ सेवा ज्योति, अब पीडब्ल्यूडी चौक हुआ सेवा ज्योति चौक एमसीबी,मनेंद्रगढ़। आज स्वामी आत्मानंद विद्यालय मैदान में 25 साल जन सेवा से राष्ट्रसेवा विकसित भारत संकल्प सभा अंतर्गत सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामसेवक पैकरा, जिला संगठन…

Read More

रायपुर “पुलिस को हर महीने ₹10 हजार देते हैं, गाड़ी क्यों नहीं लाएंगे?” — पहचान नहीं बताने की शर्त पर बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर के दावे ने खड़े किए सवाल। रायपुर के देवपुरी-अमलीडीह मार्ग पर नो-एंट्री के बावजूद भारी वाहनों की आवाजाही की तस्वीरें सामने आई हैं। अलग-अलग दिनों में भारी वाहनों को इस मार्ग पर देखा गया, जिनमें कुछ वाहनों के नंबर भी कैमरे में कैद हुए हैं। इसी बीच पहचान सार्वजनिक नहीं करने की शर्त पर एक बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर ने दावा किया कि “पुलिस को हर महीने ₹10 हजार देते हैं, गाड़ी क्यों नहीं लाएंगे?” इस दावे की…

Read More

बिलासपुर, 7 अक्टूबर। सड़क सुरक्षा के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से लायंस क्लब बिलासपुर स्माइल द्वारा बुधवार को देवकीनंदन चौक में दोपहर 1 बजे से सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान में क्लब के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए राहगीरों एवं वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी तथा सड़क पर सुरक्षित आवागमन के लिए आवश्यक सावधानियों के प्रति जागरूक किया।] इस दौरान राहगीरों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, ट्रैफिक सिग्नल का पालन करने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने, तेज गति से वाहन नहीं चलाने तथा सड़क पार करते…

Read More

आदरणीय श्री मुकेश वाहने जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। 💐🎂 ईश्वर से मेरी कामना है कि आपका जीवन सदैव स्वस्थ, सुखी, समृद्ध और यशस्वी रहे। पत्रकारिता के क्षेत्र में आपका अनुभव, मार्गदर्शन और समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। आप इसी तरह निरंतर सफलता की नई ऊंचाइयां प्राप्त करें और समाज एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते रहें। जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर आपको ढेरों शुभकामनाएं। ईश्वर आपको दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें। 🙏💐🎉 — सुधांशु मुदगिल, पत्रकार

Read More

सातवां वर्ष | तीसरे दिन गरबा अभ्यास में उमड़ा उत्साह जबलपुर में आयोजित होने वाले “Jabalpur Dandiya Vibes 2026 – नवरंग गरबा उत्सव” की तैयारियों के तहत आज गरबा अभ्यास के तीसरे दिन प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ हिस्सा लिया। बड़ी संख्या में लोगों के साथ बच्चों ने भी गरबा अभ्यास में बढ़-चढ़कर भाग लिया। माता रानी के भजनों और गरबा गीतों की मधुर धुनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। जैसे ही माता रानी के गीत गूंजे, प्रतिभागी गरबा के रंग में झूम उठे और सभी ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से माहौल को मनमोहक बना दिया।…

Read More

पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र व इनाम देकर किया सम्मानित। रायपुर। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर अमित तुकाराम कांबले (भा.पु.से.) ने यातायात व्यवस्था संभालने के साथ ड्यूटी के दौरान अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों की धरपकड़ में उल्लेखनीय भूमिका निभाने वाले यातायात पुलिस के 61 अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं इनाम देकर सम्मानित किया। यातायात पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी अपने नियमित दायित्वों के साथ ड्यूटी के दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए अपराध नियंत्रण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। पिछले दो माह में ऐसे उत्कृष्ट…

Read More

विभाग ने अधीक्षक की कुर्सी संभाल रहे शिक्षको को भी मूल संस्था भेजने के दिए निर्देश अवनि एक्सप्रेस जिला ब्यूरो चीफ डिंडौरी अखिलेश झारिया डिंडौरी। जिले के छात्रावासों, आश्रम शालाओं और आवासीय विद्यालयों में वर्षों से एक ही पद पर जमे अधीक्षकों की व्यवस्था अब बदलने की तैयारी शुरू हो गई है। जनजातीय कार्य विभाग के आयुक्त तरुण राठी द्वारा 30 सितंबर 2026 को जारी आदेश में सात वर्ष से अधिक समय से पदस्थ छात्रावास अधीक्षक एवं अधीक्षिकाओं को स्थानांतरित करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। खास बात यह है कि सात वर्ष की अवधि पूरी कर चुके अधीक्षकों…

Read More

बालोद में प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर एक बेटी पर एसिड फेंक दिया गया। उसका चेहरा नहीं, उसका पूरा जीवन जला दिया गया। यह खबर पढ़कर हाथ कांपते हैं। यह सिर्फ एक अपराध नहीं है, यह हमारे समाज के चेहरे पर फेंका गया तेजाब है। यह बताता है कि हमारे भीतर इंसान कितना बौना हो गया है। और यह अकेली घटना नहीं है। कुछ दिन पहले ही एक सिरफिरे ने प्रेम में असफल होने पर एक माँ को सजा देने के लिए उसकी 4 साल की फूल सी बच्ची को ही अगवा कर लिया। सोचिए, कितनी घिनौनी सोच है। एक मासूम…

Read More

नीमच। सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए दिव्यांगजनों हेतु कार्यशाला का आयोजन 8 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे से जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र, भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला अस्पताल के सामने, नीमच में किया जाएगा। प्रतिभागियों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था भी रहेगी। कार्यशाला में विशेषज्ञों द्वारा कौशल विकास, रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी दी जाएगी। मोबाइल रिपेयरिंग, डेयरी, अगरबत्ती निर्माण, कागज के उत्पाद, पापड़-अचार-मसाला, सिलाई, जूट उत्पाद, ब्यूटी पार्लर, विद्युत उपकरण मरम्मत एवं बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण सहित विभिन्न रोजगारपरक प्रशिक्षणों के संबंध में मार्गदर्शन दिया जाएगा। साथ ही व्यक्तित्व विकास…

Read More