🚨 बड़ी खबर | सिवनी, मध्यप्रदेश 🚨
किसानों की जीवनरेखा भीमगढ़ जलाशय में कम जलभराव, जल संरक्षण के लिए किसानों से की गई विशेष अपील
सिवनी। जिले एवं केवलारी विधानसभा क्षेत्र के किसानों की जीवनरेखा माने जाने वाले भीमगढ़ जलाशय का भाजपा किसान मोर्चा सिवनी की टीम ने निरीक्षण किया। भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रदीप राय जी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों की सफलता की कहानी को सामने लाना तथा जल संरक्षण के प्रति किसानों को जागरूक करना रहा।
भीमगढ़ बांध क्षेत्र की सिंचाई व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसे एशिया के सबसे बड़े मिट्टी के बांधों में शामिल माना जाता है। वर्षभर यह जलाशय क्षेत्र के किसानों के लिए सिंचाई एवं जल उपलब्धता का महत्वपूर्ण आधार बना रहता है।
निरीक्षण के दौरान जिला अध्यक्ष प्रदीप राय जी ने उपस्थित किसानों से चर्चा करते हुए बताया कि इस वर्ष कम वर्षा होने के कारण बांध में अपेक्षित जलभराव नहीं हो पाया है। ऐसी स्थिति में सभी किसानों को पानी का उपयोग बेहद सावधानी और जिम्मेदारी के साथ करना चाहिए।
उन्होंने किसानों से अपील की कि समय पर सिंचाई करें और सिंचाई पूरी होते ही अपने-अपने कोलाबे (जल निकासी द्वार) बंद कर दें, ताकि अनावश्यक रूप से पानी व्यर्थ न बहे और जल का संरक्षण किया जा सके।
उन्होंने यह भी कहा कि जल संरक्षण केवल खेती के लिए ही नहीं, बल्कि भीषण गर्मी के दिनों में पशु-पक्षियों और अन्य जीवों के लिए पानी उपलब्ध बनाए रखने की दृष्टि से भी जरूरी है।
इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप राय जी की टीम के साथ सोशल मीडिया जिला प्रभारी संदीप जायसवाल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
जल है तो कल है!
भीमगढ़ जलाशय का पानी क्षेत्र के किसानों की खुशहा







