- रेकिंग न्यूज | शिक्षकों के लिए बड़ी राहत की उम्मीद
- जश्न ईद मिलाद उन नबी मनाई गई
- बरही पुलिस ने द्वारा ग्राम खिरहनी में भारी मात्रा में 4000 किलो ग्राम अवैध महुआ लहान नस्टीकरण की ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई।
- बड़वारा पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार
- थाना नागदा पुलिस की दोहरी सफलता – दो अलग-अलग प्रकरणों में लापता नाबालिग बालिकाओं को सकुशल दस्तयाब किया।
- थाना महाकाल पुलिस की त्वरित कार्यवाही से वाहन चोरी की वारदातों का पर्दाफाश – 02 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 07 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद।
- पुलिस लाइन में रक्षाबंधन की भावपूर्ण पहल, जवानों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प
- बंदरों के आतंक से राहगीर परेशान, सड़क पर बढ़ा दुर्घटनाओं का खतरा राहगीरों को देखकर दौड़ते हैं बंदर, अचानक ब्रेक लगाने से हादसे की आशंका; वन प्रशासन की उदासीनता पर उठ रहे सवाल
Author: Policewala
विभागीय TET कराने पर शिक्षा मंत्री की सहमति, सेवा सुरक्षा और वरिष्ठता आधारित पदोन्नति का रास्ता निकालने का आश्वासन गरियाबंद। छत्तीसगढ़ में TET को लेकर आंदोलनरत शिक्षकों के लिए बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल के साथ शिक्षा मंत्री की हुई बैठक में सेवारत शिक्षकों के लिए अलग से विभागीय TET आयोजित कराने पर सहमति बनी है। विभागीय TET वर्ष में तीन बार आयोजित कराने के सुझाव पर भी सकारात्मक चर्चा हुई। शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों की सेवा सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्धारित योग्यता के दायरे में सेवारत शिक्षकों…
उदयपुर-इस्लाम धर्म के संस्थापक पैगम्बर मोहम्मद स. अ. व.के योमे विलादत जन्म दिवस के मौके पर मुस्लिम धर्म के लोगो ने बड़े ही धूम धाम से मनाया गया जिसे ईद मिलाद उन नबी भी कहते है।इस त्यौहार को मुस्लिम धर्म के लोग दो अन्य ईदो से अफजल समझते है रबी उल-अव्वल इस्लामी कैलेंडर का तीसरा महीना है। इसी मुबारक महीने में पैगंबर हजरत मोहम्मद (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) की पैदाइश (जन्म) हुआ था। इसी खुशी में दुनिया भर के मुसलमान 12 रबी उल-अव्वल को ईद मिलाद-उन-नबी (जिसे ‘बारह वफात’ भी कहा जाता है) मनाते हैं। यह महीना पैगंबर साहब की…
पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य के निर्देशन में आज अनुभाग विजयराघवगढ़ के थाना बरही अंतर्गत पारधी बहुल गांव खिरहनी में एसडीओपी श्री वीरेंद्र धार्वे एवं थाना प्रभारी बरही निरीक्षक अरविंद कुमार चौबे के नेतृत्व में बरही थाना बल एवं विजयराघवगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक चौबे एवं उनके हमराह स्टाफ के साथ पारधी टोला ग्राम खिरहनी में अवैध शराब के विरुद्ध रेड कार्यवाही करते हुए लगभग 265 कंटेनर महुआ लाहान कुल मात्रा 4,000किलोग्राम कीमत लगभग 4,00000 रुपए मौके पर महुआ लाहान एवं कन्टेनर नष्ट कराया गया। मौके पर कच्ची महुआ शराब 25 लीटर…
कटनी पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों में शीघ्र पतारसी व आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के आदेश दिए थे इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं डीएसपी मुख्यालय रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बड़वारा सुयश पाण्डेय व बड़वारा पुलिस स्टाफ द्वारा क्षेत्रांतर्गत ग्राम रुपौंद में हुए गेंहू चोरी के आरोपी की पता तलास कर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया । घटना का संक्षिप्त विवरण: फरियादी रिपोर्ट लेख कराया कि दिनांक 23/08/26 को करीब 10/30 बजे, मै अपनी पत्नी व बच्चो के साथ खाना पीना खाकर घर में सो गया था, घर के अंदर हाल…
थाना नागदा पुलिस की दोहरी सफलता – दो अलग-अलग प्रकरणों में लापता नाबालिग बालिकाओं को सकुशल दस्तयाब किया। एक नाबालिग बालिका को करीब 2000 किलोमीटर दूर कोयंबटूर, तमिलनाडु तथा दूसरी को करीब 300 किलोमीटर दूर जिला खरगोन से किया दस्तयाब। दोनों बालिकाओं को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया। प्रकरणों में संबंधित आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। उज्जैन जिले में महिला संबंधी अपराधों के त्वरित निराकरण हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे है इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री करणदीप सिंह एवं सीएसपी नागदा श्री विक्रम…
आरोपियों ने थाना महाकाल सहित जिले के अन्य थाना क्षेत्रों से वाहन चोरी करना किया स्वीकार , आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ एवं आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी जुटाई जा रही। भगवान श्री महाकालेश्वर की सवारी एवं शहर में बढ़ती श्रद्धालुओं की आवाजाही को दृष्टिगत रखते हुए जिला उज्जैन पुलिस द्वारा वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं चोरी गए वाहनों की बरामदगी हेतु लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना महाकाल पुलिस को वाहन चोरी के दो प्रकरणों में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए…
ब्रह्माकुमारीज की बहनों ने पुलिस जवानों को बांधी राखी, साइबर अपराध से सतर्क रहने का दिया संदेश गरियाबंद। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर पुलिस लाइन गरियाबंद में भावपूर्ण एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय गरियाबंद की बहनों ने पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को तिलक लगाकर राखी बांधी तथा मिठाई खिलाकर उनके सुरक्षित एवं स्वस्थ जीवन की मंगलकामना की। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारीज की बहनों ने राखी के उपहार स्वरूप पुलिस जवानों से नशे से सदैव दूर रहने का संकल्प लिया। जवानों ने हाथ उठाकर सभी प्रकार के नशे का त्याग करने तथा स्वयं स्वस्थ रहकर समाज…
कटनी बहोरीबंद। क्षेत्र में इन दिनों बंदरों की बढ़ती संख्या और उनके सड़क पर आने से राहगीरों एवं वाहन चालकों के लिए परेशानी बढ़ती जा रही है। सड़क किनारे बंदरों को कुछ लोगों द्वारा खाना डालने के कारण बड़ी संख्या में बंदर एकत्रित हो जाते हैं। इसके बाद जब कोई राहगीर या दोपहिया वाहन चालक वहां से गुजरता है तो बंदर अचानक उसकी ओर दौड़ पड़ते हैं। ऐसे में वाहन चालक घबराकर अचानक ब्रेक लगाने या वाहन की दिशा बदलने के लिए मजबूर हो जाते हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क…
कटनी मध्य प्रदेश कछारगांव बड़ा में मानवता और समाज सेवा की अनूठी मिसाल देखने को मिली। स्थानीय समाजसेवी प्रकाश सिंह बागरी पंडा बाबा ने जरूरतमंदों की सहायता के लिए एक डेड बॉडी फ्रीजर (शव संरक्षण फ्रीजर बॉक्स) P H C कछारगांव बड़ा दान किया है फ्रीजर को अस्पताल को सौंपा गया यह कार्यक्रम बहोरीबंद विधायक प्रणय प्रभात पांडे की उपस्थिति में किया गया ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र में यह पहला डेड बॉडी फ्रीज़र है जो बॉडी को सुरक्षित रखने के लिए पीड़ित परिवार के लिए सहायता सिद्ध होगी अब किसी परिजन के निधन के बाद यदि अंतिम संस्कार में देर होती…
एसपी अजय पांडे के निर्देश पर कुंडीपुरा, अमरवाड़ा और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई छिंदवाड़ा। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत छिंदवाड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसपी अजय पांडे के निर्देश पर गठित संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए करीब 300 किलोग्राम अवैध गांजा, एक पिस्टल और 24 हजार 90 रुपये नकद बरामद किए हैं। मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को अभिरक्षा में लिया है। पुलिस के अनुसार, कार्रवाई में कुंडीपुरा थाना पुलिस, अमरवाड़ा पुलिस और साइबर सेल की टीम शामिल रही। संदिग्ध…













