Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
WhatsApp Image 2026 11 25 at 19.06.25

सेजेस राजिम की छात्रा लक्ष्मी वर्मा ने रचा सफलता का नया अध्याय, राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में बनाई जगह

November 25, 2026
WhatsApp Image 2026 11 25 at 18.43.21

सड़क सुरक्षा, कानून-व्यवस्था एवं नशे की रोकथाम को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक, नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

November 25, 2026
WhatsApp Image 2026 11 25 at 18.18.34

किसानों के हक़ की लड़ाई में किसान अब अकेला नहीं—भाजपा किसान मोर्चा ने सौंपा नौ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन

November 25, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • सेजेस राजिम की छात्रा लक्ष्मी वर्मा ने रचा सफलता का नया अध्याय, राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में बनाई जगह
  • सड़क सुरक्षा, कानून-व्यवस्था एवं नशे की रोकथाम को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक, नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
  • किसानों के हक़ की लड़ाई में किसान अब अकेला नहीं—भाजपा किसान मोर्चा ने सौंपा नौ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन
  • मितानिन बहनों के सेवा और समर्पण को स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया नमन, 1700 से अधिक मितानिनों का हुआ सम्मान
  • भाजपा किसान मोर्चा की टीम ने किया भीमगढ़ बांध का निरीक्षण
  • आसमान खा गया या जमीन निगल गई, 32 ट्रक चावल? कटनी से 4.39 करोड़ का सरकारी खाद्यान्न गायब!
  • जंगल के रणबांकुरे से राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रहरी तक… वरुण जैन का बढ़ा कद, NIA में SP की ऐतिहासिक जिम्मेदारी; उदंती-सीतानदी को मिलेगी नई कमान!
  • अनूपपुर रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का विस्तार, अब एक नहीं तीन रिलैक्स मशीनों से मिलेगी बॉडी मसाज की सुविधामात्र 50 रुपये में थकान से राहत का विकल्प, प्लेटफार्म नंबर-1 पर यात्रियों और आम नागरिकों को मिलेगा अधिक लाभ
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - Policewala - सड़क सुरक्षा, कानून-व्यवस्था एवं नशे की रोकथाम को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक, नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
Policewala

सड़क सुरक्षा, कानून-व्यवस्था एवं नशे की रोकथाम को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक, नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

PolicewalaBy PolicewalaNovember 25, 2026No Comments2 Views
WhatsApp Image 2026 11 25 at 18.43.21

ब्लैक स्पॉट की पहचान, सड़क सुरक्षा संकेतकों एवं यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर, तीन सवारी और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर होगी कार्रवाई

जिले की 245 मेडिकल दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने, साइलेंट जोन का चिह्नांकन एवं मादक पदार्थों की अवैध बिक्री पर नियंत्रण के निर्देश

*मनेंद्रगढ़ – एमसीबी*- जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम तथा मादक पदार्थों की अवैध तस्करी एवं नशीली दवाओं के दुरुपयोग पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में कानून एवं शांति व्यवस्था, जिला स्तरीय एनसीओआरडी एवं सड़क सुरक्षा संबंधी बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों के पालन, नशे की रोकथाम एवं कानून-व्यवस्था से संबंधित विभिन्न विषयों की विस्तार से समीक्षा की गई।

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
बैठक में गत माह के सड़क सुरक्षा सप्ताह की मासिक रिपोर्ट के आधार पर यातायात व्यवस्था एवं नियमों के उल्लंघन के मामलों की समीक्षा की गई। दोपहिया वाहनों में तीन सवारी बैठाकर चलने, शराब पीकर वाहन चलाने तथा ओवरलोडिंग करने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने तथा चारपहिया वाहनों में सीट बेल्ट का उपयोग नहीं करने वालों के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।WhatsApp Image 2026 11 25 at 18.43.20
पुलिस अधीक्षक ने सड़क दुर्घटनाओं में जनहानि को रोकने के लिए हेलमेट के उपयोग को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने जिले के सक्षम नागरिकों से सामाजिक सहभागिता के माध्यम से हेलमेट वितरण शिविर आयोजित करने का आग्रह किया। साथ ही जिला परिवहन अधिकारी को जिले के अलग-अलग विकास खंडों में लर्निंग लाइसेंस शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए, ताकि पात्र नागरिकों को वाहन चालन अनुज्ञप्ति प्राप्त करने में सुविधा हो।

ब्लैक स्पॉट की पहचान कर सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने पर जोर
बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए दुर्घटनाजन्य स्थलों (ब्लैक स्पॉट), रंबल स्ट्रिप, डिवाइडर, रेडियमयुक्त सड़क संकेतक एवं स्पीड ब्रेकर सहित विभिन्न सड़क सुरक्षा उपायों की समीक्षा की गई। संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से दुर्घटना संभावित स्थलों पर आवश्यक सुधारात्मक उपाय करने तथा यातायात व्यवस्था को सुरक्षित एवं सुगम बनाने पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे दुकानों द्वारा किए गए अतिक्रमण के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही होटल एवं ढाबों में अवैध रूप से शराब परोसने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।

कोलाहल नियंत्रण अधिनियम का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश
कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े ने जिले में ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के प्रावधानों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्धारित नियमों का उल्लंघन कर डीजे एवं ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने को कहा। साथ ही जिले में साइलेंट जोन का चिह्नांकन कर समय-समय पर निरीक्षण एवं नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कबाड़ की आड़ में चोरी के सामानों की खरीद-फरोख्त पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा ऐसी गतिविधियों पर सतत निगरानी रखते हुए नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।WhatsApp Image 2026 11 25 at 18.43.21 1

जिले की सभी 245 मेडिकल दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश
जिला स्तरीय नार्को कोऑर्डिनेशन सेंटर (एनसीओआरडी) की बैठक में नशीली दवाओं के दुरुपयोग एवं मादक पदार्थों की अवैध बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण के संबंध में चर्चा की गई। कलेक्टर ने जिले की सभी 245 मेडिकल दवा दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिन मेडिकल दुकानों में पहले से सीसीटीवी कैमरे स्थापित है, वहां कैमरों की कार्यशीलता एवं रिकॉर्डिंग बैकअप की जांच कराने को कहा। इस व्यवस्था से प्रतिबंधित एवं नियंत्रित दवाओं की अनधिकृत बिक्री पर निगरानी रखने में सहायता मिलेगी।

मादक पदार्थों की अवैध तस्करी एवं खेती पर निगरानी
एनसीओआरडी बैठक में मादक पदार्थों की तस्करी की प्रवृत्तियों से संबंधित खुफिया सूचनाओं के आदान-प्रदान, पोस्ता एवं भांग की अवैध खेती की निगरानी तथा अंतरराज्यीय स्तर से जुड़े प्रकरणों में जांच की प्रगति सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। इसके साथ ही मादक पदार्थों की अवैध खेती से प्रभावित क्षेत्रों में वैकल्पिक विकास कार्यक्रम संचालित करने, नशीले पदार्थों की पहचान एवं जांच के लिए आवश्यक उपकरणों का आकलन करने तथा जरूरत के अनुरूप उपकरणों की उपलब्धता के लिए प्रस्ताव तैयार करने के विषयों को शामिल किया गया।WhatsApp Image 2026 11 25 at 18.43.21 2

स्कूल-कॉलेजों में नशामुक्ति जागरूकता अभियान पर विशेष जोर
युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे की गिरफ्त में आने से बचाने के लिए स्कूलों एवं महाविद्यालयों में नशामुक्ति जागरूकता अभियान संचालित करने पर जोर दिया गया। विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों को नशीले पदार्थों के सेवन से स्वास्थ्य, परिवार एवं समाज पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के साथ ही एनडीपीएस एक्ट के कानूनी प्रावधानों की जानकारी देने पर चर्चा की गई। जिले में संचालित नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्रों के पर्यवेक्षण तथा उपलब्ध सेवाओं की निगरानी के विषय को भी शामिल किया गया।
बैठक में अपर कलेक्टर लिंगराज सिदार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल विश्वकर्मा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एस.एस. मिश्रा, उत्तम ध्रुव, प्रदीप राठिया, श्रीमती इंदिरा मिश्रा सहित स्वास्थ्य विभाग, जिला परिवहन विभाग, लोक निर्माण विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, आबकारी विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – योगेन्द्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 11 25 at 19.06.25

सेजेस राजिम की छात्रा लक्ष्मी वर्मा ने रचा सफलता का नया अध्याय, राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में बनाई जगह

November 25, 2026
WhatsApp Image 2026 11 25 at 18.18.34

किसानों के हक़ की लड़ाई में किसान अब अकेला नहीं—भाजपा किसान मोर्चा ने सौंपा नौ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन

November 25, 2026
WhatsApp Image 2026 11 25 at 17.26.00

मितानिन बहनों के सेवा और समर्पण को स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया नमन, 1700 से अधिक मितानिनों का हुआ सम्मान

November 25, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,295
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026925
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026807
WhatsApp Image 2026 08 27 at 18.39.41

अतुल दीपक पटेल अन्य साथी ने किसानों के साथ की लाखों की ठगी

August 27, 2026773
Don't Miss
WhatsApp Image 2026 11 25 at 19.06.25 Policewala

सेजेस राजिम की छात्रा लक्ष्मी वर्मा ने रचा सफलता का नया अध्याय, राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में बनाई जगह

By PolicewalaNovember 25, 20260

आपदा प्रबंधन पर अभिनव परियोजना मॉडल ने संभाग स्तर पर बटोरी सराहना, गरियाबंद जिले का…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
WhatsApp Image 2026 11 25 at 18.43.21

सड़क सुरक्षा, कानून-व्यवस्था एवं नशे की रोकथाम को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक, नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

November 25, 2026
WhatsApp Image 2026 11 25 at 18.18.34

किसानों के हक़ की लड़ाई में किसान अब अकेला नहीं—भाजपा किसान मोर्चा ने सौंपा नौ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन

November 25, 2026
WhatsApp Image 2026 11 25 at 17.26.00

मितानिन बहनों के सेवा और समर्पण को स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया नमन, 1700 से अधिक मितानिनों का हुआ सम्मान

November 25, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
WhatsApp Image 2026 11 25 at 19.06.25

सेजेस राजिम की छात्रा लक्ष्मी वर्मा ने रचा सफलता का नया अध्याय, राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में बनाई जगह

November 25, 2026
WhatsApp Image 2026 11 25 at 18.43.21

सड़क सुरक्षा, कानून-व्यवस्था एवं नशे की रोकथाम को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक, नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

November 25, 2026
Visitors
2072946
This Month : 67851
This Year : 644863
Total Users : 1647183
Views Today : 3047
Total views : 6521551
Who's Online : 21
Server Time : 2026-11-25
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.