Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
WhatsApp Image 2026 11 25 at 17.26.00

मितानिन बहनों के सेवा और समर्पण को स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया नमन, 1700 से अधिक मितानिनों का हुआ सम्मान

November 25, 2026
WhatsApp Image 2026 11 25 at 16.34.19

भाजपा किसान मोर्चा की टीम ने किया भीमगढ़ बांध का निरीक्षण

November 25, 2026
WhatsApp Image 2026 11 25 at 16.11.33 1

आसमान खा गया या जमीन निगल गई, 32 ट्रक चावल? कटनी से 4.39 करोड़ का सरकारी खाद्यान्न गायब!

November 25, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • मितानिन बहनों के सेवा और समर्पण को स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया नमन, 1700 से अधिक मितानिनों का हुआ सम्मान
  • भाजपा किसान मोर्चा की टीम ने किया भीमगढ़ बांध का निरीक्षण
  • आसमान खा गया या जमीन निगल गई, 32 ट्रक चावल? कटनी से 4.39 करोड़ का सरकारी खाद्यान्न गायब!
  • जंगल के रणबांकुरे से राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रहरी तक… वरुण जैन का बढ़ा कद, NIA में SP की ऐतिहासिक जिम्मेदारी; उदंती-सीतानदी को मिलेगी नई कमान!
  • अनूपपुर रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का विस्तार, अब एक नहीं तीन रिलैक्स मशीनों से मिलेगी बॉडी मसाज की सुविधामात्र 50 रुपये में थकान से राहत का विकल्प, प्लेटफार्म नंबर-1 पर यात्रियों और आम नागरिकों को मिलेगा अधिक लाभ
  • अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद की प्रदेश मंत्री बनीं कंचन पाठक शुक्ला, धर्म और हिंदुत्व को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प
  • रायपुर में डॉ. प्रवीण तोगड़िया का भव्य स्वागत, हनुमान मंदिर में की महाआरती, श्रद्धालुओं को बांटा महाप्रसाद
  • खड़े ट्रकों के पीछे दम तोड़ रही जिंदगियां, आखिर कब जागेगा अनूपपुर का यातायात विभाग?
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - Policewala - मितानिन बहनों के सेवा और समर्पण को स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया नमन, 1700 से अधिक मितानिनों का हुआ सम्मान
Policewala

मितानिन बहनों के सेवा और समर्पण को स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया नमन, 1700 से अधिक मितानिनों का हुआ सम्मान

PolicewalaBy PolicewalaNovember 25, 2026No Comments1 Views
WhatsApp Image 2026 11 25 at 17.26.00

खड़गवां जनपद पंचायत मैदान में आयोजित हुआ प्रदेश स्तरीय मितानिन सम्मान समारोह, स्वास्थ्य मंत्री ने की मनेंद्रगढ़ में मितानिन भवन निर्माण के लिए 75 लाख रुपये देने की घोषणा

संस्थागत प्रसव, टीकाकरण, कुष्ठ एवं मलेरिया उन्मूलन में मितानिनों की भूमिका को बताया अहम; चार एफआरयू सेंटर स्थापित होने से मातृ-शिशु मृत्यु दर में कमी आने की जताई उम्मीद

एमसीबी,खड़गवां। स्वास्थ्य सेवाओं की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक शासन की योजनाओं और चिकित्सा सुविधाओं को पहुंचाने में मितानिन बहनों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। गांव-गांव और घर-घर तक स्वास्थ्य जागरूकता की अलख जगाने वाली मितानिन बहनों के सेवा, समर्पण और योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से मितानिन दिवस के उपलक्ष्य में जनपद पंचायत मैदान खड़गवां में प्रदेश स्तरीय मितानिन सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक एवं प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।WhatsApp Image 2026 11 25 at 17.26.01

समारोह स्थल पर मितानिन बहनों द्वारा वर्षों से किए जा रहे जनसेवा के कार्यों को प्रदर्शित करने वाले पोस्टर लगाए गए थे। इन पोस्टरों के माध्यम से संस्थागत प्रसव, टीकाकरण, स्वास्थ्य जागरूकता, संक्रामक बीमारियों की रोकथाम और शासन की विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन में मितानिनों के योगदान को दर्शाया गया। पोस्टर प्रदर्शनी उनके सेवा भाव और जमीनी स्तर पर किए जा रहे कार्यों की जीवंत तस्वीर प्रस्तुत कर रही थी।WhatsApp Image 2026 11 25 at 17.26.02

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सहित अतिथियों द्वारा भारत माता एवं मां सरस्वती के छायाचित्र पर विधिवत दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात वंदे मातरम, राष्ट्रगान और छत्तीसगढ़ के राजकीय गीत के साथ समारोह की औपचारिक शुरुआत हुई। छत्तीसगढ़ी लोक कलाकार सुनील मानिकपुरी ने चर्चित गीत ‘हमर पारा तुहर पारा’ की धुन पर अपनी प्रस्तुति देकर समारोह में सांस्कृतिक रंग भर दिया। इस दौरान मितानिन बहनों ने महामाला पहनाकर स्वास्थ्य मंत्री का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

25 वर्षों की स्वास्थ्य सेवा में मितानिनों का अतुलनीय योगदान

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएमएचओ डॉ. अविनाश खरे ने कहा कि मितानिन कार्यक्रम के 25 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। इस लंबी यात्रा में मितानिन बहनों ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने, टीकाकरण अभियान, खड़गवां को टीबी मुक्त बनाने के प्रयास, कुष्ठ रोग उन्मूलन सहित अनेक स्वास्थ्य अभियानों में उनका योगदान सराहनीय रहा है। उन्होंने कहा कि मितानिन बहनों के सहयोग के बिना इन उपलब्धियों को हासिल करना संभव नहीं था।

मितानिन बहनें स्वास्थ्य विभाग की सबसे मजबूत कड़ी : श्याम बिहारी जायसवाल

मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अपने संबोधन में मितानिन बहनों के योगदान की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए कहा कि आज का दिन बेहद खुशी और गौरव का अवसर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनसेवा और स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के संकल्प के बीच मितानिन बहनों का सम्मान करना हमारे लिए गर्व की बात है।

उन्होंने कहा कि आमतौर पर लोगों को लगता है कि मितानिन बहनों का काम केवल गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी तक सीमित है, जबकि वास्तविकता इससे कहीं अधिक व्यापक है। टीकाकरण, राष्ट्रीय स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाना, गर्भवती महिलाओं की देखभाल, मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाना और गंभीर बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक करना जैसे अनेक महत्वपूर्ण कार्य मितानिन बहनें पूरी निष्ठा से करती हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने मितानिनों के संघर्ष और समर्पण का उदाहरण देते हुए कहा कि बस्तर में मलेरिया के प्रकोप के दौरान मितानिन बहनों ने कठिन परिस्थितियों में भी अपनी जिम्मेदारी निभाई। उफनते पानी और दुर्गम रास्तों के बीच नाव के सहारे पहुंचकर उन्होंने मरीजों की सेवा की। कई बार मरीजों को अपनी पीठ पर लादकर एंबुलेंस तक पहुंचाने का काम भी किया है। जन्म से लेकर जीवन के अंतिम पड़ाव तक मितानिन बहनें लोगों के साथ खड़ी रहती हैं।

उन्होंने भावुक अंदाज में कहा कि मितानिन बहनों से उनका दोहरा संबंध है। एक संबंध प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री के नाते है, तो दूसरा संबंध एक बेटे और भाई के रूप में है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य केवल औपचारिक सम्मान करना नहीं, बल्कि मितानिन बहनों के वर्षों के त्याग और समर्पण को वह सम्मान देना है जिसकी वे वास्तविक हकदार हैं।WhatsApp Image 2026 11 25 at 17.26.02 1

मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने में मितानिनों की अहम भूमिका

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने और मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार लाने में मितानिन बहनों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। एक समय मातृ एवं शिशु मृत्यु दर के मामले में प्रदेश की स्थिति चिंताजनक थी, लेकिन लगातार प्रयासों से इसमें सुधार हुआ है। उन्होंने प्रदेश की मातृ मृत्यु दर 123 तक पहुंचने का उल्लेख करते हुए कहा कि इस दिशा में मितानिनों का योगदान बेहद महत्वपूर्ण है।

उन्होंने बताया कि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को और कम करने के उद्देश्य से जिले में चार एफआरयू (First Referral Unit) सेंटर स्थापित किए जाने की योजना है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि उपलब्ध रिपोर्ट के अनुसार मातृ एवं शिशु मृत्यु के कई मामलों में समय पर रेफरल और बेहतर उपचार की कमी बड़ी वजह बनती है। एफआरयू सेंटर स्थापित होने से गर्भवती महिलाओं को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी और मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने में मदद मिलेगी।WhatsApp Image 2026 11 25 at 17.26.03

मितानिन भवन के लिए 75 लाख रुपये देने की घोषणा

मितानिन बहनों की सुविधाओं और उनके संगठनात्मक कार्यों को बेहतर बनाने के लिए स्वास्थ्य मंत्री ने महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ में मितानिन भवन का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए जिला खनिज न्यास मद से 75 लाख रुपये की राशि उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने दूरस्थ क्षेत्र जनकपुर में भी मितानिन भवन निर्माण की बात कही। इस घोषणा का समारोह में उपस्थित मितानिन बहनों ने स्वागत किया।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने विभिन्न विभागों के माध्यम से जनता से जो वादे किए हैं, उन्हें पूरा किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के अनुरूप सरकार अपने संकल्पों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।WhatsApp Image 2026 11 25 at 17.26.03 1

वरिष्ठ मितानिनों सहित 1700 से अधिक बहनों का सम्मान

समारोह में सेवा और अनुभव को विशेष महत्व देते हुए सबसे बुजुर्ग 10 मितानिन बहनों को मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने साल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। इसके अलावा एमटी के साथ मंच पर पहुंचीं मितानिन बहनों का सामूहिक रूप से सम्मान किया गया। कार्यक्रम में जिले के लगभग 1700 से अधिक मितानिन बहनों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई और सम्मान प्राप्त किया।

सम्मान समारोह के दौरान मितानिन बहनों के चेहरे पर खुशी और उत्साह देखने को मिला। यह आयोजन उनके वर्षों के निस्वार्थ सेवा कार्यों को सार्वजनिक रूप से पहचान देने और उनके मनोबल को बढ़ाने का महत्वपूर्ण अवसर बना।WhatsApp Image 2026 11 25 at 17.26.04

जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की रही उपस्थिति

इस अवसर पर नगर निगम महापौर रामनरेश राय, सभापति संतोष सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिमा यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती यशवंती सिंह, जिला महामंत्री द्वारिका जायसवाल, नगर पालिका उपाध्यक्ष धर्मेंद्र पटवा, जनपद पंचायत खड़गवां अध्यक्ष श्याम बाई मरकाम, उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह करियाम, खड़गवां मंडल अध्यक्ष धर्मपाल सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष खड़गवां, चिरमिरी मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम सोनकर, रामजीत लकड़ा उर्फ भगत बाबूराजू नायक, परमानंद जायसवाल, रवि सिंह एवं खड़गवां सरपंच सुखित लाल अगरिया सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

वहीं जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से सीएमएचओ डॉ. अविनाश खरे, एसडीएम खड़गवां, तहसीलदार खड़गवां, डीपीएम शिशिर जायसवाल, बीएमओ डॉ. मनीष सिंह, सीएस चिरमिरी तोमर, मनेंद्रगढ़ 220 बिस्तर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. स्वप्निल तिवारी, बीपीएम राजकुमार रजवाड़े सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।WhatsApp Image 2026 11 25 at 17.26.04 1

कुल मिलाकर खड़गवां में आयोजित यह प्रदेश स्तरीय सम्मान समारोह केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि उन हजारों मितानिन बहनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर बना, जो कठिन परिस्थितियों में भी गांव-गांव तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित कर रही हैं।

रिपोर्ट – योगेन्द्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 11 25 at 16.34.19

भाजपा किसान मोर्चा की टीम ने किया भीमगढ़ बांध का निरीक्षण

November 25, 2026
WhatsApp Image 2026 11 25 at 16.11.33 1

आसमान खा गया या जमीन निगल गई, 32 ट्रक चावल? कटनी से 4.39 करोड़ का सरकारी खाद्यान्न गायब!

November 25, 2026
WhatsApp Image 2026 11 25 at 09.04.59

जंगल के रणबांकुरे से राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रहरी तक… वरुण जैन का बढ़ा कद, NIA में SP की ऐतिहासिक जिम्मेदारी; उदंती-सीतानदी को मिलेगी नई कमान!

November 25, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,295
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026925
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026807
WhatsApp Image 2026 08 27 at 18.39.41

अतुल दीपक पटेल अन्य साथी ने किसानों के साथ की लाखों की ठगी

August 27, 2026773
Don't Miss
WhatsApp Image 2026 11 25 at 17.26.00 Policewala

मितानिन बहनों के सेवा और समर्पण को स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया नमन, 1700 से अधिक मितानिनों का हुआ सम्मान

By PolicewalaNovember 25, 20261

खड़गवां जनपद पंचायत मैदान में आयोजित हुआ प्रदेश स्तरीय मितानिन सम्मान समारोह, स्वास्थ्य मंत्री ने…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
WhatsApp Image 2026 11 25 at 16.34.19

भाजपा किसान मोर्चा की टीम ने किया भीमगढ़ बांध का निरीक्षण

November 25, 2026
WhatsApp Image 2026 11 25 at 16.11.33 1

आसमान खा गया या जमीन निगल गई, 32 ट्रक चावल? कटनी से 4.39 करोड़ का सरकारी खाद्यान्न गायब!

November 25, 2026
WhatsApp Image 2026 11 25 at 09.04.59

जंगल के रणबांकुरे से राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रहरी तक… वरुण जैन का बढ़ा कद, NIA में SP की ऐतिहासिक जिम्मेदारी; उदंती-सीतानदी को मिलेगी नई कमान!

November 25, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
WhatsApp Image 2026 11 25 at 17.26.00

मितानिन बहनों के सेवा और समर्पण को स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया नमन, 1700 से अधिक मितानिनों का हुआ सम्मान

November 25, 2026
WhatsApp Image 2026 11 25 at 16.34.19

भाजपा किसान मोर्चा की टीम ने किया भीमगढ़ बांध का निरीक्षण

November 25, 2026
Visitors
2072786
This Month : 67691
This Year : 644703
Total Users : 1647023
Views Today : 2613
Total views : 6521117
Who's Online : 13
Server Time : 2026-11-25
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.