- राम पंचायत हरदी में मितानिन दिवस पर सेवा और समर्पण का सम्मान, मितानिन दीदियों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का हुआ भव्य अभिनंदन
- सेजेस राजिम की छात्रा लक्ष्मी वर्मा ने रचा सफलता का नया अध्याय, राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में बनाई जगह
- सड़क सुरक्षा, कानून-व्यवस्था एवं नशे की रोकथाम को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक, नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
- किसानों के हक़ की लड़ाई में किसान अब अकेला नहीं—भाजपा किसान मोर्चा ने सौंपा नौ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन
- मितानिन बहनों के सेवा और समर्पण को स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया नमन, 1700 से अधिक मितानिनों का हुआ सम्मान
- भाजपा किसान मोर्चा की टीम ने किया भीमगढ़ बांध का निरीक्षण
- आसमान खा गया या जमीन निगल गई, 32 ट्रक चावल? कटनी से 4.39 करोड़ का सरकारी खाद्यान्न गायब!
- जंगल के रणबांकुरे से राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रहरी तक… वरुण जैन का बढ़ा कद, NIA में SP की ऐतिहासिक जिम्मेदारी; उदंती-सीतानदी को मिलेगी नई कमान!
Author: Policewala
डॉ. तोगड़िया बोले– अन्नदान सबसे बड़ा पुण्य कार्य, देशभर में हर घर तक पहुंचा रहे हनुमान चालीसा अभियान। कुबेर राठी के सेवा कार्यों की सराहना की। रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया का रायपुर आगमन पर श्री सर्व धर्म संकट मोचन हनुमान मंदिर सेवा समिति द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में पुष्पवर्षा और ढोल-नगाड़ों के साथ उनका आत्मीय स्वागत किया गया। मंदिर पहुंचकर डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया ने भगवान बजरंगबली की विशेष पूजा-अर्चना की तथा महाआरती में शामिल होकर प्रदेश एवं देशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली…
छूलहा सड़क हादसे में तीन मौतों के बाद यातायात व्यवस्था पर गंभीर सवाल, यातायात प्रभारी की कार्यप्रणाली और पुलिस अधीक्षक की जवाबदेही भी कठघरे में सड़क किनारे बेतरतीब खड़े भारी वाहन बन रहे मौत का कारण, क्या यातायात विभाग की प्राथमिकता व्यवस्था सुधारना है या केवल वसूली तक सीमित रह गई है कार्रवाई? अनूपपुर। जिला मुख्यालय के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत छूलहा गांव के पास सोमवार सुबह तेज रफ्तार जीप का सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसना केवल एक सड़क दुर्घटना नहीं, बल्कि जिले की बदहाल यातायात व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करने वाली घटना है। इस…
आज़ दिनांक 21 नवंबर 2026 को जिला न्यायालय अशोकनगर के निर्देशानुसार नगर चंदेरी में मोबाइल कोर्ट का आयोजन किया गया। महेंद्र सिंह व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खंड चंदेरी के नेतृत्व में केंद्रीय विद्यालय के सामने वाईपास चंदेरी मार्ग पर सिर्फ स्कूलों में संचालित निजी वाहन की सघन चेकिंग की गई।इन निजी वाहनों की चेकिंग का मुख्य उद्देश्य बच्चों को लाने ले जाने वाले निजी वाहन का निरीक्षण करना था।इन निजी वाहनों की चेकिंग में इन वाहनों में क्षमता से अधिक छात्र छात्राओं को बिठाया गया था लगभग 16 निजी वाहन जो ओवर लोड भरें हुए पाए गए इनमें क्षमता से अधिक…
गरियाबंद। गरियाबंद विकासखंड के ग्राम फूलकर्रा में आई टी एस कॉलेज के बीएड, डीएलएड एवं बीएससी के छात्र-छात्राओं द्वारा जनजागरूकता एवं जनसद्भावना को केंद्र में रखकर एक दिवसीय जनजागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। पूरे दिन चले इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों, ग्राम पंचायत के पदाधिकारियों, किसानों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर के माध्यम से सामाजिक एकता, आपसी सद्भाव, स्वच्छता, स्वास्थ्य और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम पंचायत फूलकर्रा की सरपंच बुड़मणी दीवान, उपसरपंच एवं ग्राम समिति अध्यक्ष दानेश देवांगन, ग्राम समिति उपाध्यक्ष पीला दाऊ निराला, ग्राम पटेल रूप सिंह…
Nitrosun-10 टैबलेट की सप्लाई का हुआ खुलासा, आरोपी से 10,400 रुपये की संपत्ति जब्त। पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में धमतरी पुलिस द्वारा जिले में नशीली दवाइयों के अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली टैबलेट Nitrosun-10 की सप्लाई करने वाले फरार मुख्य आरोपी नरेन्द्र निर्मलकर उर्फ निखिल निर्मलकर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। मामले में पूर्व में गिरफ्तार आरोपी विशेष शर्मा (22 वर्ष), निवासी मराठापारा, धमतरी ने पूछताछ के दौरान अपने मेमोरेंडम कथन में बताया था कि उसने नरेन्द्र निर्मलकर उर्फ…
दो सगे भाइयों के घर से मिले 134 पैकेट गांजा, चार आरोपी कार्रवाई के दायरे में; पिकअप सहित 85.72 लाख रुपये की संपत्ति जब्त। बालोद। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बालोद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ओडिशा से गांजा लाकर छत्तीसगढ़ में खपाने वाले नेटवर्क का खुलासा किया है। थाना सनौद पुलिस एवं एएनटीएफ की टीम ने कार्रवाई करते हुए कुल 138.551 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। मामले में चार आरोपियों को कार्रवाई के दायरे में लिया गया है। पुलिस अधीक्षक श्री किरण गंगाराम चव्हाण (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रकांत गवर्ना…
सतना मध्य प्रदेशसतना 23 नवम्बर 2026/विश्व धरोहर सप्ताह के अवसर पर संचालनालय पुरातत्व, अभिलेखागार एवं संग्रहालय मध्यप्रदेश भोपाल के तत्वावधान में शासकीय तुलसी संग्रहालय रामवन में सोमवार को चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ दोपहर 12 बजे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सज्जनपुर के प्राचार्य राजीव लोचन अग्निहोत्री ने किया। प्रतियोगिता में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सज्जनपुर के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। आयोजन में लगभग 150 विद्यार्थी उपस्थित रहे, जिनमें से करीब 80 से 90 विद्यार्थियों ने चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए, जबकि प्रथम, द्वितीय एवं…
सतना मध्य प्रदेशसतना 23 नवम्बर 2026/मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 के अंतर्गत प्राप्त दावे एवं आपत्तियों की सूची मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को प्रदान की गई। सोमवार को जिला निर्वाचन कार्यालय की बैठक में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण से संबंधित प्राप्त दावे एवं आपत्तियों की सूची राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई गई। बैठक में 12 नवंबर 2026 से 19 नवंबर 2026 तक प्राप्त दावे एवं आपत्तियों से संबंधित प्रारूप 9, 10, 11, 11क एवं 11ख की सूची…
सतना मध्य प्रदेश पत्रकारिता लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है-डॉ. अवधेश प्रताप सिंहसतना 23 नवम्बर 2026/पत्रकार कल्याण परिषद के प्रांतीय सम्मेलन में मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप सिंह ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में पत्रकारिता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। पत्रकारिता विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका के साथ लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है, जो व्यवस्था में संतुलन बनाए रखने के लिए आवश्यक है। मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ. सिंह ने कहा कि पत्रकारिता केवल व्यवसाय नहीं, बल्कि समाज सेवा का मिशन है। स्वतंत्रता के बाद निर्मित भारतीय संविधान में मानव अधिकारों को प्राथमिकता दी गई…
अंतरविभागीय समन्वय संबंधी विषय टीएल में अवश्य रखें समय-सीमा प्रकरणों की बैठक में कलेक्टर के निर्देश सतना 23 नवम्बर 2026/कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने सोमवार को समय-सीमा प्रकरणों की बैठक में राष्ट्रीय और राज्य के विभिन्न आयोग से प्राप्त होने वाले पत्रों में तत्काल आवश्यक कार्यवाही करते हुए उसका प्रतिवेदन आयोग को समय-सीमा में भेजने के निर्देश दिये है। इसी प्रकार विभिन्न विभागों की विकास परियोजनाओं के निर्माण में अंतरविभागीय समन्वय संबंधी विषय प्रत्येक सप्ताह की टीएल में अनिवार्य रूप से रखने के निर्देश दिये है, ताकि समन्वय के कारण विकास कार्यो में कोई रूकावट अथवा विलम्ब नहीं हो।…













