- राम पंचायत हरदी में मितानिन दिवस पर सेवा और समर्पण का सम्मान, मितानिन दीदियों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का हुआ भव्य अभिनंदन
- सेजेस राजिम की छात्रा लक्ष्मी वर्मा ने रचा सफलता का नया अध्याय, राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में बनाई जगह
- सड़क सुरक्षा, कानून-व्यवस्था एवं नशे की रोकथाम को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक, नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
- किसानों के हक़ की लड़ाई में किसान अब अकेला नहीं—भाजपा किसान मोर्चा ने सौंपा नौ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन
- मितानिन बहनों के सेवा और समर्पण को स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया नमन, 1700 से अधिक मितानिनों का हुआ सम्मान
- भाजपा किसान मोर्चा की टीम ने किया भीमगढ़ बांध का निरीक्षण
- आसमान खा गया या जमीन निगल गई, 32 ट्रक चावल? कटनी से 4.39 करोड़ का सरकारी खाद्यान्न गायब!
- जंगल के रणबांकुरे से राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रहरी तक… वरुण जैन का बढ़ा कद, NIA में SP की ऐतिहासिक जिम्मेदारी; उदंती-सीतानदी को मिलेगी नई कमान!
Author: Policewala
सतना मध्य प्रदेशसतना 22 नवम्बर 2026/मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप सिंह के सतना अल्प प्रवास पर पहुंचने पर सर्किट हाउस में जिला प्रशासन के अधिकारियों ने उनसे सौजन्य भेंट की। इस दौरान कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस. एवं पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह ने आयोग अध्यक्ष से विभिन्न विषयों पर चर्चा की। डॉ. अवधेश प्रताप सिंह ने कहा कि नागरिकों के मानव अधिकारों की रक्षा करना शासन और प्रशासन का मूल दायित्व है। इसमें किसी भी प्रकार की चूक होने पर प्राप्त शिकायतों के आधार पर आयोग द्वारा संज्ञान लिया जाता है। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों…
रात के अंधेरे में क्षमता से अधिक रेत लेकर दौड़ रहा था हाइवा, पुलिस की चेकिंग में खुली पोल; चालक पर एमव्ही एक्ट के तहत कार्रवाई बड़वारा। जिले में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी कड़ी में बड़वारा पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान ओवरलोड रेत से भरे हाइवा को पकड़कर जब्त कर लिया। वाहन में निर्धारित क्षमता से अधिक रेत भरी होने की पुष्टि वजन कराने पर हुई। पुलिस ने चालक के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई कर मामला न्यायालय में प्रस्तुत किया है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर जिले…
डिंडौरी मध्यप्रदेश रिपोर्ट अखिलेश झारिया कंप्यूटर-लैपटॉप मरम्मत के नाम पर लाखों खर्च, बिना वर्क आईडी भुगतान और सप्लायरों के बिलों ने बढ़ाई वित्तीय अनियमितताओं की आशंका डिंडौरी। जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत दुहनिया में पांचवें और 15वें वित्त आयोग की विकास निधि के इस्तेमाल को लेकर वित्तीय अनियमितताओं की आशंका सामने आई है। पंचायत के भुगतान विवरण में अन्य व्यय, कंप्यूटर-लैपटॉप मरम्मत, सामग्री और विभिन्न आयोजन के नाम पर बड़ी रकम खर्च किए जाने के आंकड़े सामने आए हैं। आरोप है कि विकास कार्यों के लिए आवंटित राशि का भुगतान संदिग्ध बिल-वाउचर और ऐसे मदों के नाम पर किया गया,…
पुराने दरवाजे पर फ्लाई ठोककर कर दी पेंटिंग, नई छत के बजाय पुराने सेट की मरम्मत; बाथरूम का काम अधूरा, वायरिंग और प्लास्टर में भी खानापूर्ति जमुना कोतमा। एसईसीएल जमुना-कोतमा क्षेत्र के सिविल विभाग में कराए जा रहे निर्माण एवं मरम्मत कार्यों की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं इसका ताजा उदाहरण भालूमाडा कोतमा कालरी क्लब में सामने आया है, जहां मरम्मत कार्य के नाम पर लगभग 34 लाख रुपये खर्च किए जाने के बाद भी भवन की स्थिति संतोषजनक नजर नहीं आ रही है मौके पर किए गए निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में कई ऐसी…
नीमच। जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और युवाओं में बढ़ती नशाखोरी, आपसी विवाद तथा चोरी नकबजनी जैसे अपराधों को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक एसपी राजेश व्यास स्वयं भारी पुलिस बल के साथ देर रात सड़कों पर उतरे और सघन चेकिंग अभियान चलाया। तीनों तहसीलों में एक साथ चला विशेष अभियान एसपी के निर्देशन में नीमच, जावद और मनासा तीनों तहसील स्तर पर एक साथ अचानक और प्रभावी कार्रवाई की गई। पुलिस की विभिन्न टीमों ने प्रमुख चौराहों, हाईवे और…
ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस को मिली सफलता, तकनीकी साक्ष्यों और साइबर सेल की मदद से बालिका को सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया। कटनी। अपनों से बिछड़ी एक नाबालिग बालिका की ढाई साल बाद सकुशल घर वापसी से परिवार के चेहरे पर फिर मुस्कान लौट आई। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन मुस्कान के तहत बड़वारा पुलिस ने लगातार प्रयास करते हुए मंदसौर से बालिका को दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया। मामले के अनुसार, 10 फरवरी 2024 को बालिका के परिजनों ने थाना बड़वारा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिग बेटी…
माननीय मुख्यमंत्री मौहन यादव के द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी एवं नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे प्रदेश व्यापी विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक , जिला नीमच राजेश व्यास व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती हेमलता अग्रवाल एवं अअपु जावद हर्ष राठौड के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी जावद निरीक्षक मनोज सिंह जादौन की टीम के द्वारा एक अल्टो कार क्रमांक राज-39-का-5912 में से तीन बोरो में भरा कुल 52 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा सहित 02 आरोपी को पकडने में सफलता प्राप्त की है। अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु पुलिस टिम जावद द्वारा मेढकी अठाना रोड़ जावद पर…
गिरफ्तार । नीमच पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा समय-समय पर प्रतिबंधित नशे की सामग्री का विक्रय करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध निरन्तर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया जाता है जिसके पालन में पुलिस थाना सिंगोली के द्वारा हाथ भट्टी की अवैध जहरीली शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति हेमलता अग्रवाल, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जावद हर्ष राठौर के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस थाना सिंगोली द्वारा अवैध जहरीली शराब का परिवहन करते आरोपी बाला उर्फ बालाराम भील निवासी माधवविलास सिंगोली को गिरफ्तार करने में सफलता हॉसिल की…
प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अग्निवेश शर्मा की रही प्रमुख उपस्थिति रायपुर। भाजपा छत्तीसगढ़ आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी श्री राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में प्रदेश पदाधिकारियों ने भाजपा छत्तीसगढ़ के संगठन महामंत्री आदरणीय श्री करमवीर सिंह जी से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर प्रदेश संयोजक शिव चंद्राकर, प्रदेश सहसंयोजक संतोष रामाणी, प्रदेश कार्यालय प्रभारी यस शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी आलोक सोनी के साथ प्रदेश मीडिया सह प्रभारी श्री अग्निवेश शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। मुलाकात के दौरान पदाधिकारियों ने संगठन महामंत्री से आत्मीय भेंट कर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। रिपोर्टर:मयंक श्रीवास्तव
घंसौर। घंसौर क्षेत्र में आज तड़के करीब 2 बजे से झमाझम बारिश का दौर जारी रहने से किसानों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दे रही है। लंबे समय से अच्छी बारिश की उम्मीद लगाए बैठे किसानों के लिए यह वर्षा राहत और खुशियों का संदेश लेकर आई है। क्षेत्र के खेतों में बारिश से रौनक लौट आई है और समूचे कृषि जगत में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। क्षेत्र के बड़े किसान भारत यादव, दशरथ यादव एवं बलम यादव ने बारिश पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि प्रकृति की मेहरबानी से किसानों के चेहरों पर…













