Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
WhatsApp Image 2026 11 22 at 16.45.05

34 लाख की मरम्मत, फिर भी टपक रही छत! भालूमाडा कालरी क्लब में घटिया निर्माण की खुली पोल

November 22, 2026
WhatsApp Image 2026 11 22 at 13.25.43

देर रात सड़कों पर उतरे एसपी राजेश व्यास; शराब पीकर वाहन चलाने और काली फिल्म लगी गाड़ियों पर की सख्त कार्रवाई

November 22, 2026
WhatsApp Image 2026 11 22 at 10.02.53

नाबालिग को बड़वारा पुलिस ने मंदसौर से खोज निकाला, परिवार में लौटी खुशियां

November 22, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • 34 लाख की मरम्मत, फिर भी टपक रही छत! भालूमाडा कालरी क्लब में घटिया निर्माण की खुली पोल
  • देर रात सड़कों पर उतरे एसपी राजेश व्यास; शराब पीकर वाहन चलाने और काली फिल्म लगी गाड़ियों पर की सख्त कार्रवाई
  • नाबालिग को बड़वारा पुलिस ने मंदसौर से खोज निकाला, परिवार में लौटी खुशियां
  • जावद पुलिस को अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा पकडने में मिली सफलता
  • अवेध शराब का परिवहन करते हुए 
  • भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारियों की संगठन महामंत्री करमवीर सिंह से सौजन्य मुलाकात
  • घंसौर में तड़के 2 बजे झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, कृषि जगत में खुशी की लहर
  • जनजातीय समाज के गौरव, सम्मान और उत्थान के लिए भाजपा प्रतिबद्ध – विधायक पुरन्दर मिश्रा
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - Policewala - 34 लाख की मरम्मत, फिर भी टपक रही छत! भालूमाडा कालरी क्लब में घटिया निर्माण की खुली पोल
Policewala

34 लाख की मरम्मत, फिर भी टपक रही छत! भालूमाडा कालरी क्लब में घटिया निर्माण की खुली पोल

PolicewalaBy PolicewalaNovember 22, 2026No Comments2 Views
WhatsApp Image 2026 11 22 at 16.45.05

पुराने दरवाजे पर फ्लाई ठोककर कर दी पेंटिंग, नई छत के बजाय पुराने सेट की मरम्मत; बाथरूम का काम अधूरा, वायरिंग और प्लास्टर में भी खानापूर्ति

जमुना कोतमा। एसईसीएल जमुना-कोतमा क्षेत्र के सिविल विभाग में कराए जा रहे निर्माण एवं मरम्मत कार्यों की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं इसका ताजा उदाहरण भालूमाडा कोतमा कालरी क्लब में सामने आया है, जहां मरम्मत कार्य के नाम पर लगभग 34 लाख रुपये खर्च किए जाने के बाद भी भवन की स्थिति संतोषजनक नजर नहीं आ रही है मौके पर किए गए निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में कई ऐसी कमियां सामने आईं, जो पूरे कार्य की गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैंWhatsApp Image 2026 11 22 at 16.45.05 1

बताया गया कि कालरी क्लब में मरम्मत कार्य के लिए राशि स्वीकृत कर कार्य कराया गया। कार्य की जिम्मेदारी ठेकेदार सत्यन पाल ओवरसीज, सिविल विभाग से जुड़े अमित एस.ओ. तथा सिविल अधिकारी विकास मल की देखरेख में होने की बात सामने आई है लेकिन मौके पर निरीक्षण करने पर ऐसा प्रतीत हुआ कि जिस स्तर का कार्य 34 लाख रुपये की राशि में होना चाहिए था, उसके मुकाबले कई कार्यों में महज खानापूर्ति की गई है

हल्की बारिश में ही टपकने लगी छत

कालरी क्लब की छत को लेकर सबसे गंभीर स्थिति सामने आई निरीक्षण के दौरान हल्की बारिश के बाद ही छत से पानी टपकता हुआ पाया गया सवाल यह है कि जब भवन की मरम्मत पर लाखों रुपये खर्च किए गए हैं तो सामान्य बारिश में ही छत का टपकना निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर बड़ा प्रश्न खड़ा करता है

जानकारी के अनुसार क्लब में नया सेट लगाए जाना था लेकिन मौके पर नया सेट लगाए जाने के बजाय पुराने सेट की ही मरम्मत कर उसे उपयोग में लिया गया इससे यह सवाल उठ रहा है कि स्वीकृत कार्य के अनुसार वास्तविक काम कितना हुआ और मौके पर कितना काम किया गया

चारों तरफ की दीवारों की मरम्मत का दावा, लेकिन काम अधूरा

क्लब की चारों तरफ की दीवारों को मरम्मत के लिए तोड़ा गया था, लेकिन निरीक्षण के दौरान पाया गया कि सभी दीवारों पर समान रूप से मरम्मत कार्य नहीं किया गया। सामने की ओर प्लास्टर और पुताई कर दी गई, जबकि अन्य हिस्सों में काम अधूरा दिखाई दिया

यदि पूरे भवन की दीवारों की मरम्मत कार्य में शामिल थी तो फिर अन्य हिस्सों को उसी स्थिति में क्यों छोड़ दिया गया, यह सवाल संबंधित विभाग से जवाब मांगता हैWhatsApp Image 2026 11 22 at 16.45.06

बाथरूम का काम भी नहीं हुआ पूरा

कालरी क्लब में बाथरूम से संबंधित कार्य भी प्रस्तावित था, लेकिन मौके पर निरीक्षण के दौरान बाथरूम का काम अपेक्षित स्तर पर होता दिखाई नहीं दिया ऐसे में यह सवाल भी उठना स्वाभाविक है कि मरम्मत कार्य की स्वीकृत सूची में शामिल कार्य वास्तव में कितने पूरे किए गए

पुराने दरवाजे पर फ्लाई ठोककर कर दी पेंटिंग

मरम्मत कार्य की गुणवत्ता का एक और उदाहरण क्लब के दरवाजों में दिखाई दिया जहां नए दरवाजे लगाए जाने की आवश्यकता बताई गई थी, वहां पुराने दरवाजे को ही सुधारकर उसके ऊपर फ्लाई ठोकी गई और पेंटिंग कर उसे नया रूप देने का प्रयास किया गया

यदि कार्य में नए दरवाजे लगाए जाने थे तो पुराने दरवाजे को ही सुधारकर लगाने की जरूरत क्यों पड़ी, यह भी जांच का विषय है

वायरिंग की गुणवत्ता पर भी सवाल

क्लब में कराई गई विद्युत वायरिंग को भी मौके पर देखने पर उसकी गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े हुए लाखों रुपये की मरम्मत के बावजूद विद्युत कार्य में उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री और व्यवस्थित वायरिंग का अपेक्षित स्वरूप नजर नहीं आया

एक तरफ 34 लाख रुपये की राशि खर्च होने की बात है, दूसरी तरफ भवन में छत, दीवार, दरवाजे, बाथरूम और वायरिंग जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में कमियां दिखाई दे रही हैं ऐसे में पूरे कार्य का तकनीकी परीक्षण कराना आवश्यक प्रतीत होता है।

शिकायत के बाद भी नहीं सुधरी स्थिति

स्थानीय लोगों का कहना है कि कालरी क्लब में कराए जा रहे कार्य को लेकर पूर्व में भी शिकायत की गई थी शिकायत के बाद संबंधित ओवरसीयर और इंजीनियर को मौके पर लाकर स्थिति दिखाई गई थी, इसके बावजूद कार्य की गुणवत्ता में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ

स्थानीय लोगों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्य की गुणवत्ता की जांच कर ली जाती तो आज लाखों रुपये खर्च होने के बाद भी क्लब की यह स्थिति सामने नहीं आतीWhatsApp Image 2026 11 22 at 16.45.06 1

34 लाख के काम की उच्चस्तरीय जांच की मांग

भालूमाडा कालरी क्लब में हुए मरम्मत कार्य को लेकर अब स्थानीय लोगों ने एसईसीएल जमुना-कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक प्रभाकर राम त्रिपाठी से निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग की है

स्थानीय लोगों का कहना है कि पूरे कार्य की तकनीकी जांच कराई जाए, स्वीकृत प्राक्कलन, कार्यादेश, माप पुस्तिका, भुगतान विवरण तथा मौके पर किए गए वास्तविक कार्य का मिलान कराया जाए। साथ ही यह भी जांच हो कि 34 लाख रुपये की राशि से जिन कार्यों का प्रावधान किया गया था, वे वास्तव में पूरे हुए हैं या नहीं

लोगों ने मांग की है कि जांच में यदि कार्य में अनियमितता या गुणवत्ता में कमी पाई जाती है तो संबंधित अधिकारी, कर्मचारी और ठेकेदार के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाए तथा शासकीय राशि के उपयोग की पूरी जवाबदेही तय की जाए

मिनी रत्न और महारत्न का दर्जा प्राप्त कोल इंडिया एवं एसईसीएल जैसे सार्वजनिक उपक्रमों की प्रतिष्ठा उनके जमीनी स्तर पर होने वाले कार्यों की गुणवत्ता से भी जुड़ी है ऐसे में 34 लाख रुपये की लागत से हुए कालरी क्लब के मरम्मत कार्य में सामने आई कमियों की निष्पक्ष जांच न केवल स्थानीय लोगों की मांग है, बल्कि सार्वजनिक धन के उपयोग की पारदर्शिता के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है

इनका कहना है
अगर छत पानी बरसने से टपक रहा है तो मैं वेलफेयर बोर्ड से उसकी जांच करवाता हूं
विकास मल एस ओ सिविल जमुना कोतमा क्षेत्र

रिपोर्टर दिनेश केवट
अनुपपुर

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 11 22 at 13.25.43

देर रात सड़कों पर उतरे एसपी राजेश व्यास; शराब पीकर वाहन चलाने और काली फिल्म लगी गाड़ियों पर की सख्त कार्रवाई

November 22, 2026
WhatsApp Image 2026 11 22 at 10.02.53

नाबालिग को बड़वारा पुलिस ने मंदसौर से खोज निकाला, परिवार में लौटी खुशियां

November 22, 2026
WhatsApp Image 2026 11 21 at 19.03.45

जावद पुलिस को अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा पकडने में मिली सफलता

November 21, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,295
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026925
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026807
WhatsApp Image 2026 08 27 at 18.39.41

अतुल दीपक पटेल अन्य साथी ने किसानों के साथ की लाखों की ठगी

August 27, 2026772
Don't Miss
WhatsApp Image 2026 11 22 at 16.45.05 Policewala

34 लाख की मरम्मत, फिर भी टपक रही छत! भालूमाडा कालरी क्लब में घटिया निर्माण की खुली पोल

By PolicewalaNovember 22, 20262

पुराने दरवाजे पर फ्लाई ठोककर कर दी पेंटिंग, नई छत के बजाय पुराने सेट की…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
WhatsApp Image 2026 11 22 at 13.25.43

देर रात सड़कों पर उतरे एसपी राजेश व्यास; शराब पीकर वाहन चलाने और काली फिल्म लगी गाड़ियों पर की सख्त कार्रवाई

November 22, 2026
WhatsApp Image 2026 11 22 at 10.02.53

नाबालिग को बड़वारा पुलिस ने मंदसौर से खोज निकाला, परिवार में लौटी खुशियां

November 22, 2026
WhatsApp Image 2026 11 21 at 19.03.45

जावद पुलिस को अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा पकडने में मिली सफलता

November 21, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
WhatsApp Image 2026 11 22 at 16.45.05

34 लाख की मरम्मत, फिर भी टपक रही छत! भालूमाडा कालरी क्लब में घटिया निर्माण की खुली पोल

November 22, 2026
WhatsApp Image 2026 11 22 at 13.25.43

देर रात सड़कों पर उतरे एसपी राजेश व्यास; शराब पीकर वाहन चलाने और काली फिल्म लगी गाड़ियों पर की सख्त कार्रवाई

November 22, 2026
Visitors
2064762
This Month : 59667
This Year : 636679
Total Users : 1638999
Views Today : 2727
Total views : 6504850
Who's Online : 13
Server Time : 2026-11-22
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.