प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अग्निवेश शर्मा की रही प्रमुख उपस्थिति
रायपुर। भाजपा छत्तीसगढ़ आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी श्री राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में प्रदेश पदाधिकारियों ने भाजपा छत्तीसगढ़ के संगठन महामंत्री आदरणीय श्री करमवीर सिंह जी से सौजन्य मुलाकात की।
इस अवसर पर प्रदेश संयोजक शिव चंद्राकर, प्रदेश सहसंयोजक संतोष रामाणी, प्रदेश कार्यालय प्रभारी यस शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी आलोक सोनी के साथ प्रदेश मीडिया सह प्रभारी श्री अग्निवेश शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
मुलाकात के दौरान पदाधिकारियों ने संगठन महामंत्री से आत्मीय भेंट कर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की।
रिपोर्टर:मयंक श्रीवास्तव







