Policewala
Home Policewala वूशु में पहली बार प्रदेश के दो खिलाड़ी एशियाई खेलों हेतु चयनित
Policewala

वूशु में पहली बार प्रदेश के दो खिलाड़ी एशियाई खेलों हेतु चयनित

मध्य प्रदेश

अंजुल अब तीसरी बार खेलेंगे एशियाड

मध्य प्रदेश वूशु संघ की सचिव सारिका गुप्ता द्वारा दी जानकारी के अनुसार प्रदेश के प्रतिभावान वूशु खिलाड़ी अंजुल नामदेव तीसरा एशियन गेम्स खेलने हेतु चीन रवाना हो गए, उनके साथ रोहित जाधव भी पहली बार मध्य प्रदेश से वूशु खेल में एशियन गेम्स में भारत देश का प्रतिनिधित्व करने हेतु अंजुल और रोहित दोनो ही आज गंजाओ चीन के लिये रवाना हो गए हैं।। सारिका गुप्ता ने बताया कि दोनो ही खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ी हैं और कई अन्तर्राष्ट्रीय स्पर्धा में भाग ले चुके हैं। वर्तमान में अंजुल नामदेव भारतीय वायु सेना में और रोहित जाधव आई टी बी पी में कार्यरत हैं। अंजुल पिछले एशियाड में चौथे नंबर पर रहे थे, लेकिन इस बार उनके एवम रोहित दोनो के पदक जीतने का मौका है। अंजुल एशियन गेम्स में चनकवान स्पर्धा में और रोहित दाओशू गुंशू स्पर्धा में भारत की तरफ से भाग लेंगे। अंजुल को मध्य प्रदेश शासन द्वारा एकलव्य एवम विक्रम दोनो ही पुरुस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। दोनो ही खिलाड़ी शुरू से भारतीय वूशु दल की प्रशिक्षक सारिका गुप्ता से प्रशिक्षण प्राप्त करते रहे हैं। गुजरात राष्ट्रीय खेलों में एवम मॉस्को वूशु स्टार अन्तर्राष्ट्रीय वूशु स्पर्धा में इसी वर्ष के दोनो पदक विजेता खिलाड़ी हैं। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर भारतीय वूशु संघ के संरक्षक भूपेंद्र सिंह बाजवा, अध्यक्ष जितेंद्र सिंह बाजवा, सचिव विजय सराफ, सी ई ओ सुहेल अहमद मध्य प्रदेश वूशु संघ के अध्यक्ष एन के त्रिपाठी,कोषाध्यक्ष सिद्धार्थ श्रीवास्तव, सहसचिव राजनीश सक्सैना, शैलेन्द्र शर्मा, माया रजक, नितेश बर्मन,विकास चतुर्वेदी सहित खेल संचालक आदि ने बधाइयां प्रेषित की हैं।

 

रिपोर्ट–नरेश चौधरी

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

अमरपाटन पुलिस अवैध शराब बिक्री करने वाले के विरुद्ध बडी कार्यवाही

मैहर मध्य प्रदेश 126 लीटर अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार आरोपियों...

टूरिज्म क्विज में चमके डिण्डौरी के होनहार विद्यार्थी — विजेता टीमों को पर्यटन भ्रमण कूपन, करेंगी राज्य स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व

डिंडौरी मध्यप्रदेश रिपोर्ट अखिलेश झारिया पर्यटन को बढ़ावा देने एवं विद्यार्थियों में...

उत्कृष्ट विद्यालय मंदसौर की टीम रही प्रथम विजेता

उत्कृष्ट विद्यालय की टीम राज्य स्तर पर करेगी प्रतिनिधित्व मंदसौर में जिला...