Policewala
Home Policewala नारी शक्ति एक पहल संस्था ने ससुराल पक्ष से पीड़ित चल रही महिला को न्याय दिलाने का उठाया बीड़ा
Policewala

नारी शक्ति एक पहल संस्था ने ससुराल पक्ष से पीड़ित चल रही महिला को न्याय दिलाने का उठाया बीड़ा

कटनी मध्य प्रदेश

कटनी जिले में नारी शक्ति एक पहल संस्था ने ससुराल पक्ष से लंबे समय से प्रताड़ित चल रही एक महिला को न्याय दिलाने का बीड़ा उठाया है। पीड़ित महिला के द्वारा पुलिस थाना में रिपोर्ट और माननीय न्यायालय में केस जाने के उपरांत भी अपनी समस्याओं का अंत ना होता देख नारी शक्ति एक पहल संस्था का सहारा लिया है।

नारी शक्ति एक पहल संस्था की संस्थापक सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता डॉ. नूपुर धमीजा द्वारा पीड़ित महिला को न्याय दिलाने का बीड़ा उठाया है। जिसमें पीड़ित महिला को ना केवल माननीय न्यायालय से न्याय दिलाने में विधिक सहयोग किया जाएगा जाएगा वरन पीड़ित महिला और उसके 4 वर्षीय पुत्र को उसके हक दिलाने के लिए भी सहयोग किया जा रहा है ।
उल्लेखनीय है कि नारी शक्ति एक नई पहल संस्था दुनिया की एकमात्र संस्था है जो कानून और मीडिया बेस्ड है। इस संस्था से पूरे विश्व के दो लाख से ज्यादा अधिवक्तागण जुड़े हुए हैं। संस्था ने अब तक 650 से ज्यादा दुष्कर्म से पीड़ित बालिकाओं एवं 2600 से ज्यादा महिलाओं को निशुल्क न्याय दिलाया है और अब कटनी जिले में भी इस संस्था के माध्यम से बच्चियों और पीड़ित महिलाओं को निशुल्क न्याय दिलाया जाएगा।

जिला रिपोर्टर जितेंद्र मिश्रा

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज प्रतियोगिता का सफल आयोजन

शासकीय उ.मा. विद्यालय कुंवरपुर की टीम ने मारी बाजी मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज...

अमरपाटन पुलिस अवैध शराब बिक्री करने वाले के विरुद्ध बडी कार्यवाही

मैहर मध्य प्रदेश 126 लीटर अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार आरोपियों...

टूरिज्म क्विज में चमके डिण्डौरी के होनहार विद्यार्थी — विजेता टीमों को पर्यटन भ्रमण कूपन, करेंगी राज्य स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व

डिंडौरी मध्यप्रदेश रिपोर्ट अखिलेश झारिया पर्यटन को बढ़ावा देने एवं विद्यार्थियों में...