प्रेस-विज्ञप्ति
थाना- सिविल लाईन जिला- बिलासपुर (छ.ग.)
अप0 क्र0 -1004/2024 धाराः- 21, 22, 29 एनडीपीएस एक्ट
———————————————-
नशीले इंजेक्शन एवं टेबलेट के अंतर्राज्यीय सप्लायर संजीव उर्फ सुच्चा सिंह के साथ करने वाला बृजलाल उर्फ बुगाला पुलिस के गिरफ्त मे।
श्री रजनेश सिंह (भा0पु0से0) पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के नेतृत्व मे नशे के अवैध कारोबारियों की जड़ तक पहुंचकर की जा रही है इण्ड टु इण्ड कार्यवाही।
नशीले कारोबार का तस्कर आरोपी बृजलाल उर्फ बुगाला भाटापारा मे रहकर नशीले दवाईयो का सप्लाई करता था।
नशे के व्यापार मे संलिप्त आरोपीयो के विरूद्ध इण्ड टु इण्ड विवेचना दौरान फायनेन्सियल इन्वेस्टीगेशन कर नशे की कारोबार से अर्जित की गई संपत्ति की जानकारी एकत्रित कर की जाएगी वैधानिक कार्यवाही।
—————————————————
नाम आरोपी- बृजलाल उर्फ बुगाला पिता बेदराम उम्र 39 वर्ष साकिन मिनीबस्ती जरहाभाठा थाना
सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ.ग. वर्तमान पता गुरूनानक वार्ड नंबर 20 भाठापारा जिला बलौदा बाजार
जप्ती रकम – नगदी 18000 रूपये।
आपराधिक रिकॉर्ड – जिला बिलासपुर एवं बलौदा बाजार के विभिन्न थानो मे दर्ज है आरोपी बुगाला के विरूद्ध विभिन्न मामले –
क्र. थाना अपराध क्रमांक धारा
01 भाटापारा सिटी 259/2020 34(2) आबकारी एक्ट
02 भाटापारा सिटी 183/2020 294, 506, 34 भादवि
03 सिविल लाईन 455/2010 20 बी एनडीपीएस एक्ट
04 सिविल लाईन 162/2023 21, 22, 29 एनडीपीएस एक्ट
05 सिविल लाईन 1004/2024 21, 22, 29 एनडीपीएस एक्ट
———————————————
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि अपराध क्रमांक 1004/2024 धारा 21, 22, 29 एनडीपीएस एक्ट के आरोपीया सृष्टि कुर्रे अपने मेमोरेण्डम मे नशीली दवाई इंजेक्शन को विक्रान्त सरकार, बुगाला, काजल कुर्रे एवं पल्लवी जांगडे से खरीदना एवं अवैध रूप से बिक्री करना बतायी थी। आरोपी बुगाला फरार होकर नशीली दवाई इंजेक्शन का सप्लाई कर रहा था। श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह के द्वारा नशे के सरगना को पकडने के लिए निर्देशित किया गया। श्रीमान् नगर पुलिस अधीक्षक श्री राजेन्द्र जायसवाल, नगर पुलिस अधीक्षक श्री निमितेश सिंह के नेतृत्व मे आरोपी बृजलाल उर्फ बुगाला भाठापारा गुरूनानक नगर वार्ड मे होने की पुष्टि पर पुलिस टीम भेजकर दबिश देकर भाठापारा मे पकडा गया। आरोपी बुगाला पिछले 12-15 वर्षो से भाठापारा मे छिपकर गुप्त रूप से नशे व्यापार मे संलिप्त था।
उक्त कार्यवाही मे श्रीमान् नगर पुलिस अधीक्षक श्री निमितेश सिंह के नेतृत्व मे सउनि0 चंद्रकांत डहरिया, प्रआर0 266 बलवीर सिंह, आर0 सरफराज खान, आर0 विरेन्द्र राजपूत एवं महिला आर0 सुनीता मण्डावी की विशेष भूमिका रही।
Leave a comment