Policewala
Home Policewala इंदौर के राजेश जैन “युवा” “जैन रत्न अवार्ड” से सम्मानित<br>इंदौर मध्य प्रदेश
Policewala

इंदौर के राजेश जैन “युवा” “जैन रत्न अवार्ड” से सम्मानित
इंदौर मध्य प्रदेश


इंदौर। अखिल भारतीय श्वेतांबर जैन महिलासंघ केंद्रीय इकाई की अध्यक्ष शकुंतला पावेचा, रेखा जैन ने बताया कि संस्था द्वारा रविवार शाम को अभय प्रशाल में आयोजित जैन रत्न अवार्ड समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में जैसे चिकित्सा, धर्म, उद्योग, कला, मानव सेवा, समाज सेवा, इत्यादि जैसे क्षेत्रों में कार्य करने वाली विभूतियों को फ़िल्म अभिनेत्री पूनम ढिल्लो द्वारा सम्मानित किया गया।
बॉलीवुड अभिनेता मनीष पॉल ने अपने खास अंदाज में संचालन किया। जिससे ऑडिटोरियम  एनर्जटिक हो गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अभिनेत्री पूनम ढिल्लो थी, उन्होंने कहा कि जैन महिलाओ का कार्य सराहनीय है। जो समाज के विकास अपना योगदान दे रही हैं।

सचिव सोनम कोठारी और विजया जैन ने बताया कि इस समारोह में 21 समाजसेवा करने वाले व्यक्ति का सम्मान किया गया। इसके अलावा 10 मंडलों को सम्मानित किया गया। हर केटेगरी में 3- 3 आवेदन आए थे। जिनके नाम इस प्रकार हैं: 1. – तिलक नगर महिला संघ (सर्वश्रेष्ठ फिटनेस वॉक), 2. – अजीथ नाथ संघ (सर्वश्रेष्ठ सच्चा रत्न), 3. – त्रिशला महिला संघ  (सर्वश्रेष्ठ महिला गायक), 4. –  वर्धमान नगर संघ (डांसिंग क्वीन), 5. – अनूप नगर संघ  (बेस्ट फैमिली स्किट), 6. – महावीर नगर  (सर्वश्रेष्ठ देशभक्ति दिवस), 7. – स्वास्तिक नगर महिला संघ (मिशन इंपोसिबल) 8. – भटेवरा महिला संघ  (सफाईगिरी) 9. – अनुप नगर महिला संघ  (केएमएस सुपर स्क्वाड), 10. – तेरापंथ ( बेस्ट एनजीओ )


*इन्हे मिला जैन रत्न अवार्ड*
जयसिंह जैन टीना जैन (मोस्ट जेनेरिस कपल) अक्षय कांति बम (युवा समाज सेवी), प्रमोद डफरिया (बेस्ट जैन इंडस्ट्री लीडर), विजित गीतिका जैन (मोस्ट डेडीकेटेड लीडर), राकेश जैन (आईटी एंटरप्रेन्योर), नितिन जैन (फास्टेस्ट्स ग्रोइंग ब्रांड), शानू अंकित मेहता (वूमेन एंटरप्रेनर), डॉ आशना केतन जैन (चिकित्सक), राजेश जैन युवा (वर्सेटाइल समाज सेवी), रितेश कटकानी (पावरफुल युवा समाज सेवी), शेखर पदमा और राहुल गेलडा (ओथेंटिंक नमकीन), डॉ अमित पोरवाल (कॉस्टमेटिक सृजन), डॉ. प्रवीण नाहर (मोटीवीटर), अंकिता सिद्धार्थ नाहर और महेश कुंभानी (कॉरपोरेट ऑफ इंदौर), रूपल संघवी (आर्किटेक्ट), एडवोकेट अजय जैन, पारस दोषी (ब्रोकिंग), कल्पना संघवी (अध्यात्म), रागिनी मक्खर (भारतीय नृत्य), रेणुका लिखिते (बांसुरी वादक) को अवॉर्ड मिला। वहीं लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड रेखा जैन को मिला।

संस्थापक रेखा जैन ने कहा कि कम समय में इस कार्यक्रम को तैयार किया गया। जिसमे सभी महिलाओ ने मिलकर साथ दिया। इस कार्यक्रम का श्रेय संगठन की हर महिला को जाता है। जैन पाठशाला के लिए तिलक नगर महिला संघ को अवॉर्ड मिला। कोषाध्यक्ष सरिता बोडाना ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण से हुई। इसके बाद डॉ रागिनी मक्कड़ एवं टीम ने भारतीय नृत्य किया। फिर रेणुका लिखीते का बांसुरी वादन भी हुआ।

भवदीय
सोनम कोठारी
सचिव
अ.भा. श्वेताम्बर जैन महिला संघ केंद्रीय इकाई                                         रिपोर्ट अनिल भंडारी

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

online Task में निवेश का झांसा देकर की जा रही ठगी, सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए लगा रहे चपत

इंदौर मध्य प्रदेश क्राइम ब्रांच द्वारा संचालित साइबर सेल के पास आई...

मेहंदवानी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: अवैध रेत परिवहन करते 7 ट्रैक्टर जब्त

डिंडौरी मध्यप्रदेश संविधानिक रूप से संशोधित और व्यवस्थित समाचार: शहपुरा क्षेत्र में...

झारिया धर्मशाला, शहपुरा में झारिया सेवा समिति ने धूमधाम से मनाई अंबेडकर जयंती

डिंडौरी मध्यप्रदेश शहपुरा (डिंडौरी): झारिया सेवा समिति शहपुरा द्वारा 14 अप्रैल को...

इंदौर पुलिस ने Medicaps University में सायबर पाठशाला लगाकर, स्टूडेंट्स को दिया विभिन्न साइबर फ्रॉड से बचने का ज्ञान।

इंदौर मध्य प्रदेश इंदौर- वर्तमान में बढ़ते साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने...