Policewala
Home Policewala पन्ना कलेक्टर हर्जिंदर सिंह का छोटे बच्चो के प्रति प्रेम-भाव पत्नी संग पहुचे आगनवाड़ी केंद्र, बच्चों के साथ बिताया काफी समय।
Policewala

पन्ना कलेक्टर हर्जिंदर सिंह का छोटे बच्चो के प्रति प्रेम-भाव पत्नी संग पहुचे आगनवाड़ी केंद्र, बच्चों के साथ बिताया काफी समय।

पन्ना मध्यप्रदेश

पन्ना क्लेक्टर हर्जिंदर सिंह यूँ तो अपने तेज स्वाभाव एवं त्वरित कार्यवाही के लिए जाने जाते है।। परन्तु जहाँ बात मासूम छोटे बच्चों की हो वहा पर पन्ना कलेक्टर दुलार और प्यार करना भी बखूबी जानते है।।

कुछ ऐसी ही तस्वीर देखने को मिली जब बुधवार को पन्ना कलेक्टर अपनी पत्नी के साथ आँगनबाड़ी केंद्र के निरीक्षण के दौरान केंद्र के बच्चों के साथ प्यार और दुलार करते हुए नजर आये।।

कलेक्टर हरजिंदर सिंह बुधवार को अपनी धर्मपत्नी डॉ. शैली जोशी के साथ शाहनगर विकासखण्ड अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र नांद-चांद पहुंचकर बच्चों से मुलाक़ात की। कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केन्द्र के बच्चों के साथ संवाद कर केन्द्र में आयोजित गतिविधियों के बारे में पूछा। साथ ही रूचिकर कार्यों के बारे में जानकारी ली। बच्चों के साथ भोजन भी किया। बच्चों को दुलार किया और खेल एवं पठन पाठन सामग्री भी सौंपी।
उन्होंने मध्यान्ह भोजन व्यवस्था के तहत आंगनबाड़ी केन्द्र में निर्धारित मीनू अनुसार भोजन वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

आंगनबाड़ी केन्द्र में बच्चों द्वारा भोजन उपरांत बर्तनों की सफाई के लिए आंगनबाड़ी सहायिका और संबंधित स्वसहायता समूह के महिलाओं की जवाबदेही तय करने के निर्देश भी दिए।

रिपोर्ट-आसिफ खान

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुलिसिंग के विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभामे वाले 23 पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण हुए सम्मानित।

पुलिसिंग के विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभामे वाले 23 पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण...

एनसीसी का दस दिवसीय शिविर सांस्कृतिक उत्सव के साथ संपन्न

  कैडेट्स की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध, विविध गतिविधियों में...

भारतीय संस्कृति दान की संस्कृति रही हैं। दानों में सर्वश्रेष्ठ दान रक्तदान जीवनदान

उप कार्यालय प्रभारी*(*मंदसौर) *क्रांतिकारी विचारक पं. गौरव शर्मा जय कैला माता शैक्षणिक...

लालच, डर और लापरवाही के कारण ही, साइबर क्रिमिनल्स दे पा रहे है विभिन्न साइबर फ्रॉड को अंजाम……

इंदौर मध्य प्रदेश हमेशा सतर्क और जागरूक रहकर ही किया जा सकता...