Policewala
Home Policewala विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा:
Policewala

विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा:

फिरोजाबाद

फिरोजाबाद:- उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान, प्रयागराज के अंतर्गत माध्यमिक शिक्षा विभाग फिरोजाबाद के तत्वाधान में जिला विद्यालय निरीक्षक, फिरोजाबाद डॉ निशा अस्थाना के निर्देशन में 51 वीं जवाहरलाल नेहरु बाल विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का विद्यालय स्तर पर आयोजन तिलक इंटर कॉलेज, फिरोजाबाद में प्रधानाचार्य राकेश कुमार, नोडल अधिकारी अश्वनी कुमार जैन एवं कार्यक्रम प्रभारी कमलेश शर्मा के संयोजन में किया गया। कार्यक्रम का प्रारम्भ राकेश कुमार एवं अश्वनी कुमार जैन ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके किया।
अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि इस प्रदर्शनी का मुख्य विषय समाज के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी है। जिसमें पाँच उपविषय स्वास्थ्य, पर्यावरण, कृषि, संचार और परिवहन एवं कंप्यूटेशनल सोच है। इस प्रदर्शनी में विद्यालय के 32 विद्यार्थियों ने परमाणु रिएक्टर मॉडल, डायलिसिस मॉडल, स्मार्ट सिटी, चंद्रयान 3 मॉडल, हाइड्रोलिक लिफ्ट, वैक्यूम क्लीनर, रेन वाटर हार्वेस्टिंग आदि अत्यंत आकर्षक मॉडल बनाए गए। निर्णायक मंडल की भूमिका का संतोष शर्मा, कमलेश शर्मा एवं आशीष देव द्वारा किया गया। जिसमें प्रथम स्थान शनी, द्वितीय स्थान विकास ठाकुर एवं तृतीय स्थान पुष्पेन्द्र ने प्राप्त किया।
कार्यक्रम का संचालन पंकज भारद्वाज ने किया। सभी का आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने विद्यार्थियों एवं शिक्षक साथियों के कार्यो की सराहना करते हुए सभी विद्यार्थियों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण उत्पन्न करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में डॉ हरिओम झा, स्वदेश मिश्रा, शशिकांत, साहब राम, संजय सिंह एवं समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

रिपोर्ट- मनोज कुमार शर्मा फिरोजाबाद

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

गरियाबंद विधायक जनक धुव्र और डॉ सत्यजीत साहू ने विश्व शांति यात्रा का समर्थन किया

रायपुर छत्तीसगढ़ गरियबंद के गांधी मैदान में आयोजित ज़िला स्तरीय आमसभा को...

बस्तर जिला प्रशासन द्वारा निवृतमान कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. को दी गई आत्मीय विदाई

समाचार बस्तर की जनता से मिले अपार स्नेह से मिली सुखद अनुभूति-निवृत्तमान...

ग्रीस में भारतीय निवेशकों की बढ़ती रुचि: एक सुनहरा अवसर

यदि आप विदेश में घर ख़रीद कर रहने की योजना बना रहे...