Policewala
Home Policewala 37वें राष्ट्रीय खेल -2023 गोवा में म.प्र. वूशु खिलाड़ी रोहित जाधव ने जीता 01 स्वर्ण
Policewala

37वें राष्ट्रीय खेल -2023 गोवा में म.प्र. वूशु खिलाड़ी रोहित जाधव ने जीता 01 स्वर्ण

जबलपुर गोवा
वूशु खिलाडी सुभाष तोमर ,कु. पूर्वी सोनी  ने 01-01 रजत और शुभम राज पटेल ने 01 कांस्य पदक
37वें राष्ट्रीय खेल गोवा अंतर्गत आज दिनांक 2.11.2023 को केम्पेल ओपन ग्राण्उड पणजी में वूशु प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता के अंतर्गत वूशु खेल में म.प्र. के खिलाड़ी रोहित जाधव ने ताऊलू के इवेन्ट के दाओशु में सराहनीय खेल प्रदरशन कर स्वर्ण पदक आपने नाम किया। वही इसी प्रतियोगिता में म.प्र की वूशु खिलाड़ी कु. पूर्वी सोनी ने क्यांशू इवेन्ट में 01 रजत और शुभम राज पटेल ने 01 कांस्य पदक अर्जित कर प्रदेश का मान बढ़ाया। चारों ही खिलाड़ी विगत कई वर्षों भारतीय वूशु दल की प्रशिक्षक विश्वामित्र अवॉर्डी  सारिका गुप्ता के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। सारिका गुप्ता ने बताया कल हम दो विधाओं में और मेडल प्राप्त करेंगे ऐसा पूर्ण विश्वास है ।खिलाड़ियों की उपलब्धि पर मध्य प्रदेश वूशु संघ के अध्यक्ष श्री एन के त्रिपाठी, खेल संचालक रवि गुप्ता, भारतीय वूशु संघ के संरक्षक भूपेंद्र सिंह बाजवा, अध्यक्ष जितेंद्र बाजवा ,सी ई ओ सुहेल अहमद , सीडीएम पीएस बुंदेला, कोऑर्डिनेटर विकास खराड़कर, सिद्धार्थ श्रीवास्तव, माया रजक , रजनीश सक्सेना, विकास चतुर्वेदी, नितेश ,इरफान, अनामी, शैलेंद्र शर्मा आदि ने बधाई प्रेषित की हैं।
नरेश चौधरी

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

गरियाबंद विधायक जनक धुव्र और डॉ सत्यजीत साहू ने विश्व शांति यात्रा का समर्थन किया

रायपुर छत्तीसगढ़ गरियबंद के गांधी मैदान में आयोजित ज़िला स्तरीय आमसभा को...

बस्तर जिला प्रशासन द्वारा निवृतमान कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. को दी गई आत्मीय विदाई

समाचार बस्तर की जनता से मिले अपार स्नेह से मिली सुखद अनुभूति-निवृत्तमान...

ग्रीस में भारतीय निवेशकों की बढ़ती रुचि: एक सुनहरा अवसर

यदि आप विदेश में घर ख़रीद कर रहने की योजना बना रहे...