फिरोजाबाद
फिरोजाबाद:- भारत सरकार के उपक्रम राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत जिला विद्यालय निरीक्षक फिरोजाबाद डॉ निशा अस्थाना के निर्देशन में 31 वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस- 2023 के जनपद स्तरीय प्रोजेक्ट प्रदर्शन का कार्यक्रम 06 नवम्बर 2023 दिन सोमवार को प्रातः 9 बजे डी आर इंटर कॉलेज, माधौगंज, शिकोहाबाद में आयोजित किया जाएगा।
डीआईओएस फिरोजाबाद डॉ निशा अस्थाना ने जनपद के समस्त बोर्ड के विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं प्रधानाध्यापको को इस जनपद स्तरीय प्रोजेक्ट प्रदर्शन में विद्यार्थियों को समय से प्रतिभाग कराने के निर्देश प्रदान किए हैं।
अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि इस प्रोजेक्ट प्रदर्शन का मुख्य विषय स्वास्थ्य और कल्याण के लिए पारितंत्र को समझना है। इस प्रोजेक्ट प्रदर्शन में कोई मॉडल नहीं बनना है। इस प्रोजेक्ट प्रदर्शन में निम्न आयु वर्ग 10- 14 वर्ष तथा उच्च आयु वर्ग 14- 17 वर्ष होते हैं। एक समूह में अधिकतम दो प्रतिभागी भाग ले सकते हैं। जिसमें एक समूह प्रमुख एवं एक समूह सदस्य रहेगा। प्रतिभागियों को अपना रजिस्ट्रेशन निर्गत गूगल फार्म पर भरना होगा। इससे सम्बंधित उपविषय एवं संबंधित परियोजनाओं, फॉर्म ए, विषय से संबंधित यूट्यूब वीडियो, बाल वैज्ञानिकों के रजिस्ट्रेशन फॉर्म आदि सामग्री जनपद के सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य समूह एवं अन्य समूह पर भी प्रेषित की जा चुकी है। जिससे प्रतिभागियों को सहायता प्राप्त होगी। विद्यालय के प्रधानाचार्य ओम प्रकाश यादव ने जनपद के समस्त बोर्डों के प्रधानाचार्य एवं प्रधानाध्यापक बंधुओं से अपील की है कि समय से विद्यार्थियों को प्रोजेक्ट प्रदर्शन में प्रतिभाग कराकर उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण वृद्धि करने में सहयोग करें।
रिपोर्ट- मनोज कुमार शर्मा फिरोजाबाद
Leave a comment