Policewala
Home Policewala उमरिया से हज के लिए हाजी हुए रवाना, हजयात्रियों ने कहा- देश की खुशहाली की करेंगे दुआ
Policewala

उमरिया से हज के लिए हाजी हुए रवाना, हजयात्रियों ने कहा- देश की खुशहाली की करेंगे दुआ

उमरिया/मध्ये प्रदेश

 

उमरिया जिला से सोमवार को हज के लिए उमरिया के प्रतिष्ठित व्यापारी और समाजसेवी जनाब मोहम्मद अली (लखन),और उनके बेटे मोहम्मद सुहैल सुबह 11 बजे उमरिया से जबलपुर अपने निजी वाहन से रवाना हुए जबलपुर से हज यात्री अमरावती एक्सप्रेस से नागपुर के लिए रवाना होगे।
इस अवसर पर हज यात्रियों ने बताया कि नागपुर से हम लोग 21जून को सुबह 7:30 बजे जद्दा एयरपोर्ट के लिए विमान के द्वारा रवाना होंगे जहां बस से मक्का मोअज्जमा में हज की अदायगी करेगे 20 दिन रहने के बाद वे लोग मदीना शरीफ के लिए रवाना होंगे। जहा 25 जुलाई को हज अदा करने करने के बाद हज यात्री जद्दा से नागपुर वापस होंगे। इसके बाद नागपुर से उमरिया आएंगे।
इस अवसर पर इधर हाजियों के स्वागत को लेकर शहर के संजय मार्केट स्थित मोहम्मद अली के घर पर स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों ने हाजियों को माला पहनाकर स्वागत किया। तत्पश्चात हज़ियों का कफीला संजय मार्केट से निकल कर जामा मस्जिद पहुंचा जहां हाजियों ने नमाज अदा की गई, उसके बाद काफिला शहर के हृदय स्थल गांधी चौक होते हुए जय स्तंभ में समाप्त हुआ,जहां तमाम हिंदू – मुस्लिम भाईयों ने मुलाकात कर मुबारक बाद – शुभकामनाये दी |
वहीं हज यात्रियों से गले मिलकर व हाथ मिलाकर लोगों ने अपने लिए दुआ करने की दरख्वास्त की। वही हज यात्रियों ने कहा कि वे मक्का-मदीना पहुंच कर देश की खुशहाली के लिए दुआ करेंगे। ताकि हमारा देश खुशहाल बना रहे।

मक्का जाने की हर मुसलमान की होती है ख्वाहिश – अजय सिंह
इस अवसर पर पूर्व विधायक अजय सिंह ने संजय मार्केट निवास पर पहुंच कर हजयात्रियों को माला पहनाकर स्वागत किया। साथ ही कहा कि इस्लाम धर्म मानने वालों का सऊदी अरब स्थित मक्का सबसे पवित्र स्थल माना जाता है। अपने जीवन में एक बार इस पवित्र स्थल तक पहुंचना हर मुसलमान की ख्वाहिश होती है।
हज यात्री पहले सऊदी अरब के जद्दा शहर पहुंचते है वहां से वह बस के ज़रिए मक्का शहर जाते हैं। लेकिन मक्का से ठीक पहले एक ख़ास जगह है। जहां से हज की आधिकारिक प्रक्रिया शुरू होती है। मक्का शहर के आठ किलोमीटर के दायरे से इस विशेष जगह की शुरुआत होती है। इस विशेष जगह को मीक़ात शरीफ कहते हैं।
हज पर जाने वाले सभी यात्री यहां से एक ख़ास तरह का कपड़ा पहनते हैं। जिसे अहराम कहा जाता है।
आधिकारिक तौर पर हज की शुरुआत इस्लामिक महीने ज़िल-हिज की आठ तारीख़ से होती है। आठ तारीख़ को हाजी मक्का से क़रीब 12 किलोमीटर दूर मीना शहर जाते हैं। आठ की रात हाजी मीना में गुजारते हैं। वहीं अगली सुबह यानी नौ तारीख़ को अराफात के मैदान पहुंचते हैं।

हज यात्री अराफात के मैदान में खड़े होकर अल्लाह को याद करते हैं। वहीं उनसे अपने गुनाहों की माफ़ी मांगते हैं। शाम को हाजी मुजदलफा शहर जाते हैं और नौ तारीख़ की रात में वहीं रहते हैं।।दस तारीख़ की सुबह यात्री फिर मीना शहर लौटते हैं। उसके बाद वे एक ख़ास जगह पर जाकर सांकेतिक तौर पर शैतान को पत्थर मारते हैं।
हाजियों को रवाना करने और स्वागत करने
पूर्व विधायक अजय सिंह, जामा मस्जिद सदर मोहम्मद सईद मंसूरी, गौसिया मस्जिद सदर हाजी इदरीश खान, जामा मस्जिद इमाम हाफिज साकिर अली, हाफिज शेख हनीफ,हाजी सिफाकत अली,हाजी अफजल मास्टर,हाजी सादिक खान,हाजी शेख रसूल,हाजी मोहम्मद शाहिद,हाजी शेख हबीब,शेख सलीम,मुमताज अली,शेख शाहरुख,ग्याश अंसारी,कादिर अंसारी, एड रिजवान अहमद, मेहंदी हसन, सज्जाक हलीमी, मोहम्मद आबिद,शेख अल्लादीन,शेख रहमान, मुख्तियार खान,जुल्फिकार खान, अरशद अंसारी, शेख तौसीफ,शेख सलमान, जानी हसन, नूरूल हसन, मोहम्मद असलम, मोहम्मद अफजल,अब्दुल सलाम, कुदरत अली,अफसर खान, शेख सहाबुद्दीन, आज़ाद खान, सरदार खान, रईस मंसूरी, सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

संवाददाता इनायत अहमद

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

जटावती से बासड़ा नदी जाने वाला 4 किलोमीटर डामर रोड नहीं बन पाया

आजादी के 75 साल बाद भी अभी तक जटावती से बासड़ा नदी...

धान उपार्जन हेतु पंजीयन 19 सितम्बर से 04 अक्टूबर तक होगा

डिंडौरी मध्यप्रदेश समर्थन मूल्य पर धान एवं मोटा अनाज उपार्जन हेतु पंजीयन...

डिंडौरी जिला सहकारी समिति कर्मचारी संघ ने अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर एसडीएम को सौपा ज्ञापन

डिंडौरी मध्यप्रदेश कोरोना काल में वितरित ऑफ लाईन खाद्यान्न P.O.S. मशीन में...

दो ग्राम पंचायत सचिव निलंबित

नारायणपुर, 18 सितम्बर 2024 // जनपद पंचायत ओरछा के ग्राम पंचायत डुंगा...