Policewala
Home Policewala इंदौर में विश्व साइकिल दिवस पर निकाली गई साईकिल रैली
Policewala

इंदौर में विश्व साइकिल दिवस पर निकाली गई साईकिल रैली


इंदौर मध्य प्रदेश

03 जून 2023
नेहरू युवा केन्द्र इंदौर के प्रयोजन में आज विश्व साइकिल दिवस मनाया गया। इसका उद्देय साइकिल के महत्व को समझाते हुए स्वास्थ्य और पर्यावरण को होने वाले फायदों को लेकर जागरूक करना था। साइकिल चलाने से सेहत को कई फायदे होते हैं। इसे नियमित तौर पर चलाने से शरीर स्वस्थ और तंदुरुस्त रहता है। इससे स्फूर्ति का संचार होता है। यही कारण है कि संयुक्त राष्ट्र महासभा ने जागरूकता फैलाने के लिए 2018 में ‘विश्व साइकिल दिवस’ मनाने की शुरुआत की। जिसके अंतर्गत आज 3 जून को कनकेश्वरी महाविद्यालय परिसर में छात्र- छात्राओं द्वारा भारी संख्या में उपस्थित होकर भाग लिया गया।
विधायक रमेश मेंदोला और चंदूराव शिंदे के नेतृत्व में इस रैली को उत्साह के साथ निकाला गया। नेहरू युवा केंद्र के विजय यादव और तारा पारगी के द्वारा संदेश दिया गया कि लोगों को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान रखना चाहिए। इस अवसर पर एसआई क्राइम ब्रांच शिवम ठक्कर के द्वारा साइबर सुरक्षा के उपाय बताए गए। साथ ही प्रतिदिन साइकिल का इस्तेमाल करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन नीलम शर्मा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में देवेंद्र जैन, जया शेट्टी की मुख्य भूमिका रही। रिपोर्ट अनिल भंडारी

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

नगरीय पुलिस इन्दौर पुलिस उपायुक्त जोन-4 इन्दौर के मार्गदर्शन में हुआ साईबर पाठशाला का आयोजन

इंदौर मध्य प्रदेश सहायक पुलिस आयुक्त जूनी इन्दौर व इन्दौर महिला थाना...

ब्लैकआउट और मॉक ड्रिल का सफल आयोजन

जबलपुर : आज रात्रि 7:30 से 7:42 तक शहर में ब्लैकआउट का...

शोभा यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत महापुराण का आयोजन कल से

मालवा माटी के गौरव पूज्य सदगुरूदेव भगवान पं. कमलकिशोर के नागर में...

मैहर कलेक्टर ने किया प्रदेश की मेरिट सूची में आये जिले के 4 मेधावी छात्र -छात्राओं का सम्मान

  मैहर मध्य प्रदेश मैहर 7 मई 2025/ माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश...