Policewala
Home अपराध दो गुटों की लड़ाई में युवक को कुल्हाड़ी से काटा, भांजा गंभीर, मृतक पर दर्ज थे कई मामले
अपराधदेश

दो गुटों की लड़ाई में युवक को कुल्हाड़ी से काटा, भांजा गंभीर, मृतक पर दर्ज थे कई मामले

पंजाब

सूत्रों के अनुसार, मामला गैंगवार का है। सोनू बहुचर्चित गुट्टी गैंग से संबंधित था। गौरतलब है कि गुट्टी कत्ल में पैरोल पर आए हुए एक युवक भूरे से सोनू की कुछ दिन पहले लड़ाई भी हुई थी। मृतक सोनू पर भी कई मामले दर्ज थे।श्री आनंदपुर साहिब में सोमवार रात करीब 10 बजे सीमावर्ती गांव नारड के पास दो गुटों में लड़ाई हो गई। इस दौरान एक युवक को कुल्हाड़ी से काट दिया गया जबकि दूसरा युवक गंभीर जख्मी है। घायल को सिविल अस्पताल श्री आनंदपुर साहिब में दाखिल करवाया गया है। मृतक की पहचान सुखदेव सिंह उर्फ सोनू और जख्मी की पहचान उसके भांजे रोहित पुत्र देशराज के रूप में हुई है। सोमवार रात करीब दस बजे रोहित की कुछ युवकों से कहासुनी हो गई। इस पर उसने अपने मामा सोनू को बुला लिया। झगड़े के दौरान युवकों ने सोनू को कुल्हाड़ी से वार करके मौत के घाट उतार दिया। घटना की जांच हिमाचल प्रदेश के थाना कोर्ट कलहूर के एसएचओ गौरव भारद्वाज कर रहे हैं। मामले में चार युवकों को नामजद किया गया है जबकि कुछ अज्ञात भी शामिल बताए जा रहे हैं। वहीं सूत्रों के अनुसार, मामला गैंगवार का है। सोनू बहुचर्चित गुट्टी गैंग से संबंधित था। गौरतलब है कि गुट्टी कत्ल में पैरोल पर आए हुए एक युवक भूरे से सोनू की कुछ दिन पहले लड़ाई भी हुई थी। मृतक सोनू पर भी कई मामले दर्ज थे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

ताइवान और भारत ने निवेश और विकास को दिया बढ़ावा, दोनों देशों ने बढ़ाया हाथ

ताइवान और भारत के बीच द्विपक्षीय सहयोग ने न केवल आर्थिक विकास...

सीसीटीवी के सामने पहले किया भंगड़ा… फिर चोरी की वारदात, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

 चंडीगढ़ घटना का पता उस समय चला जब सुबह अकादमी की मैनेजर...

शराब के नशे में महिला से छेड़खानी, मारपीट करते हुए कपड़े फाड़ कर दिया निर्वस्त्र

आगरा उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक शर्मसार कर देने वाला...

मिठाई में नशीला पदार्थ खिलाकर नाबालिग ने दोस्त के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

छपरा. जिले में दोस्ती जैसी पवित्र रिश्ते को तार-तार कर देने वाला...