रायपुर
समाजसेवी कुबेर राठी के कार्यालय पहुंचे स्वामी स्वदेशानंद जी महाराज; आध्यात्मिक चर्चा से वातावरण हुआ भक्तिमय राजधानी के प्रमुख समाजसेवी और जनप्रिय कुबेर राठी जी के गुढ़ियारी स्थित कार्यालय में आज आध्यात्मिक उल्लास का वातावरण रहा। अवसर था परम पूज्य स्वामीश्री स्वदेशानंद जी महाराज के मंगल आगमन का। महाराज जी के स्वागत के लिए क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक और श्रद्धालु उपस्थित रहे ।
भव्य स्वागत और आध्यात्मिक संवाद
कार्यालय पहुँचने पर कुबेर राठी जी ने सपरिवार और सहयोगियों के साथ महाराज जी का पुष्पहारों से आत्मीय स्वागत किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान एक संक्षिप्त सत्संग का भी आयोजन हुआ, जिसमें स्वामी जी ने मानव सेवा और शांति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।
स्वामी स्वदेशानंद जी महाराज ने कहा कि सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार सामाजिक समरसता में सभी को आगे आना चाहिए। अपने वक्तव में स्वामी जी ने कहा कि युवाओं को संस्कारों से जोड़ना और समाज में नैतिक मूल्यों की स्थापना के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए ।
स्वामी जी का प्रण
स्वामी जी ने प्रण लिया है कि जब तक भारत को हिंदू राष्ट्र नहीं घोषित किया जा जाता तक तक अन्न ग्रहण नहीं करेंगे।
कुबेर राठी जी का विचार
इस अवसर पर कुबेर राठी जी ने कहा, “महाराज जी के चरणों की धूल हमारे कार्यालय में पड़ना सौभाग्य की बात है। उनके सानिध्य से न केवल मानसिक शांति मिलती है, बल्कि समाज सेवा के कार्यों को और अधिक ऊर्जा के साथ करने की प्रेरणा प्राप्त होती है।”
इस गरिमामय कार्यक्रम में जानकी प्रसाद गुप्ता , संतोष गुप्ता, अखिलेश जैन,मोंटी जोशी,स.पिंकू सिंग, कंचन शुक्ला, कल्याणी बघेल एवं कार्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित था, जिन्होंने महाराज जी का दर्शन कर धर्म और अध्यात्म का लाभ उठाया।
रिपोर्ट: मयंक श्रीवास्तव
