लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के नारों से गूंजा शहर गोटेगांव पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एन पी प्रजापति के नेतृत्व में जताया विरोध

 

गोटेगांव। नगर के ठाकुर बाबा मंदिर परिसर में कांग्रेस कांग्रेस पार्टी द्वारा वोट चोरी के मुद्दे पर एवं एस आई आर के माध्यम से काटे गए नाम को लेकर एक विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया।उक्त कार्यक्रम पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एन.पी. प्रजापति के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

यात्रा की शुरुआत मंदिर परिसर से हुई,जो भगत सिंह चौराहा होते हुए पेट्रोल पंप तक निकाली गई।

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “वोट चोर गद्दी छोड़” और “ज्ञानेश कुमार कहां मिलेगा, भाजपा की गोदी में मिलेगा” जैसे नारे लगाए।

कांग्रेस नेता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त की भूमिका को लेकर उनके विरोध को इस रैली के माध्यम से व्यक्त किया गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने वोट चोरी की है एस आई आर के माध्यम से नाम काटकर धांधली की है इसलिए नैतिकता के तौर पर ज्ञानेश कुमार को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका जिसे मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल काबू पाकर वॉटर कैन की मदद से पुतले में लगी आग को बुझाया और पुतले को अपने कब्जे में लिया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। रैली शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष पंडित लक्ष्मी नारायण तिवारी सिवनी जिला प्रभारी कांग्रेस देवेंद्र पटेल छोटू जिला सचिव दीनू सिंह छिरा वरिष्ठ नेता सत्यप्रकाश टिंकू अग्रवाल ,अरविंद पटेल अमित तिवारी कांग्रेस सेवादल विधानसभा प्रभारी विनीत पचौरी अंजय पटेल जितेंद्र राय ,शुभम पटेल मालीवाड़ा, नगर अध्यक्ष मयंक छिरा, राजेश चौकसे कैलाश रजक, कैलाश झारिया, विधानसभा अध्यक्ष सूर्यप्रताप ठाकुर, महिला नेत्री पार्वती सिलावट,अभिषेक दुबे, पचौरी दसरथ सिंह दीपक नेमा दुर्गेश कुमार मनोज कुमार सतीश पटेल मंडल हरपाल राजपूत बबलू राजपूत,देवेंद्र कनेरिया अनुराग छिरा, शुभम सिंह दीपक ठाकुर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नरसिंहपुर से पुलिसवाला न्यूज़ से जिला ग्रामीण ब्यूरो चीफ पंडित अंकित शुक्ला कि रिपोर्ट

Leave A Reply

Exit mobile version