- बड़वारा पुलिस की अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई
- रायपुर: पेपर कटर से वार कर युवक की हत्या, चंद घंटों में पकड़ा गया अपचारी बालक।
- मंडला की बेटी विभूति जैन ने जीता ‘प्राइड ऑफ़ तेलंगाना अवॉर्ड 2026
- सेवा संकल्प अभियान के तहत उप-जेल नागौद में स्वास्थ्य शिविर आयोजितराज्यमंत्री ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
- न्यायालय परिसर से मोटरसाइकिल चोरी की 02 घटनाओं का कोतवाली पुलिस ने किया खुलासा
- नीमच अंचल के सबसे बड़े गरबा महोत्सव डायमंड रोटरी डांडिया का आज से होगा भव्य आगाज ।
- सहज और सरल व्यक्तित्व के धनी राजू नायक का चिरमिरी में 35 से अधिक स्थानों पर मना जन्म दिवस , उमड़ा जनसैलाब
- विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जिला चिकित्सालय चिरमिरी से निकाली गई विशाल जागरूकता रैली, मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का दिया संदेश
Author: Policewala
दो ट्रैक्टर-ट्रॉली बिना वैध दस्तावेज रेत का परिवहन करते जब्तपुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में जिले में अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य एवं डीएसपी मुख्यालय रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना बड़वारा पुलिस ने अवैध रूप से रेत का परिवहन करते हुए दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए हैं।घटना का संक्षिप्त विवरणदिनांक 10 अक्टूबर 2026 को भ्रमण के दौरान बड़वारा पुलिस को ग्राम सकरीगढ़ स्थित महानदी पुल के पास लाल रंग का महिंद्रा कंपनी का एक ट्रैक्टर मिला, जिसकी ट्रॉली में रेत भरी हुई थी। पुलिस…
तात्कालिक विवाद बना हत्या का कारण, न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस और एण्टी क्राइम यूनिट की संयुक्त कार्रवाई। रायपुर। न्यू राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र के अमलीडीह स्थित स्वर्ण जयंती चौक के पास शोभायात्रा के दौरान हुए विवाद में गौरव सेन की हत्या के मामले में पुलिस ने विधि से संघर्षरत बालक को घटना के चंद घंटों के भीतर पकड़ लिया है। पुलिस के अनुसार, 10 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे शोभायात्रा के दौरान स्वर्ण जयंती चौक पर विवाद और धक्का-मुक्की हुई। इसी दौरान एक लड़के ने पास पड़े टेंट में उपयोग होने वाले पेपर कटर से गौरव सेन की जांघ…
हैदराबाद रियल एस्टेट में बनाई अपनी पहचान और शिक्षा के ज़रिए 300 लड़कियों को बनाया सशक्त मंडला – मंडला में जन्मीं एंटरप्रेन्योर और समाजसेवी विभूति जैन को ‘टच ए लाइफ़ फ़ाउंडेशन’ के ज़रिए किए गए उनके सामाजिक कार्यों के लिए ‘प्राइड ऑफ़ तेलंगाना अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित किया गया है। यह अवॉर्ड पब्लिक वोटिंग प्रोसेस के ज़रिए दिया गया, जिसमें कई NGO नॉमिनेट किए गए थे। यह अवॉर्ड वंचित लड़कियों को शिक्षित और सशक्त बनाने की दिशा में फ़ाउंडेशन के काम को मान्यता देता है। सामाजिक कार्यों के साथ-साथ, जैन ने ‘प्राइमडेस्क’ (PrimeDesk) की फ़ाउंडर और डायरेक्टर के तौर पर…
सतना मध्य प्रदेशराज्यमंत्री ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेशसतना 11 अक्टूबर 2026/प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संचालित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत रविवार को उप जेल नागौद में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन की नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने सहभागिता की। इस अवसर पर राज्यमंत्री श्रीमती बागरी ने जेल परिसर में उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए जेल में सकारात्मक, अनुशासित एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा उपलब्ध संसाधनों का सदुपयोग…
सिवनी मध्यप्रदेश थाना कोतवाली, जिला सिवनी (म.प्र.) दिनांक : 11/10/2026 पुलिस अधीक्षक सिवनी श्री कृष्ण लालचंदानी द्वारा चोरी एवं नकबजनी के अपराधों की रोकथाम तथा अपराधियों की धरपकड़ हेतु दिये गये निर्देशों के परिपालन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दीपक मिश्रा एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री चंचलेश मरकाम के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस ने न्यायालय परिसर से हुई मोटरसाइकिल चोरी की 02 घटनाओं का खुलासा करने में सफलता प्राप्त की है। घटनाओं का संक्षिप्त विवरण :- 1. अपराध क्र. 298/26 धारा 303(2) BNS :- दिनांक 16/04/2026 को प्रार्थी शोएब इर्रहमान खान निवासी टिग्गा मोहल्ला सिवनी, जो जिला न्यायालय सिवनी…
नीमच। आस्था, भक्ति और उल्लास के महापर्व नवरात्रि के उपलक्ष्य में नीमच अंचल के सबसे बड़े गरबा महोत्सव अरुल अशोक गंगानगर प्रेजेंट्स डायमंड रोटरी डांडिया का 11 अक्टूबर रविवार से विधिवत शुभारंभ होने जा रहा है। स्थानीय गांधी वाटिका परिसर में आयोजित होने वाले इस 9 दिवसीय भव्य गरबा महोत्सव को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। आयोजन को लेकर शहर सहित आसपास के क्षेत्रों के गरबा प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। डांडिया संयोजक हेमंत भंडारी, कमल मंगल, दीपक मूंदड़ा, आशीष गर्ग (बामन बर्डी), करणवीर सिंह ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया…
विधायक प्रतिनिधि को भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने दी बधाई, तीन वर्षों में जनमानस के बीच बनाई खास पहचान चिरमिरी – एमसीबी – नगर पालिक निगम चिरमिरी के विधायक प्रतिनिधि राजू नायक का 10 अक्टूबर को जन्मदिन बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उनके समर्थकों, भाजपा कार्यकर्ताओं और चाहने वालों ने शहर के करीब 35 अलग-अलग स्थानों पर केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं और उन्हें शुभकामनाएं दीं। सुबह से देर शाम तक बधाई देने का सिलसिला चलता रहा। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों ने राजू नायक के प्रति लोगों के…
चिरमिरी – एमसीबी – जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के जिला चिकित्सालय चिरमिरी में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर एक भव्य जागरूकता रैली एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस वर्ष यह आयोजन वैश्विक थीम “Lived Experiences Heard: Real Voices, Real Change” (अनुभवों को सुनें, वास्तविक आवाज़ें–वास्तविक बदलाव) के अंतर्गत संपन्न हुआ। रैली का मुख्य उद्देश्य समाज में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, मानसिक रोगों से जुड़ी सामाजिक भ्रांतियों व अंधविश्वास को दूर करना और जरूरतमंदों को समय पर सही चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराना है। इस गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. अविनाश खरे के…
13.90 करोड़ के निर्माण कार्य प्रचलित, 4 करोड़ से अधिक के कार्य पूर्ण; नवरात्रि मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगम दर्शन पर प्रशासन का जोर नीमच | शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर जिले के प्रसिद्ध धार्मिक आस्था केंद्र महामाया मां भादवामाता मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा और मंदिर परिसर के समग्र विकास को लेकर जिला प्रशासन द्वारा विकास कार्यों को गति दी जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में मंदिर परिसर में चरणबद्ध एवं सुनियोजित रूप से निर्माण और उन्नयन कार्य किए जा रहे हैं। हाल ही…
नायब तहसीलदार और दमुआ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, दोनों ट्रैक्टर थाने में खड़े कराए दमुआ। रामपुर क्षेत्र के भाटा में कथित अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन की सूचना पर राजस्व विभाग और दमुआ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान आनंद भोरे और जय भोरे के ट्रैक्टर पकड़े गए, जिन्हें आगे की जांच के लिए दमुआ थाने में खड़ा कराया गया है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के मामले ने एक बार फिर चर्चा तेज कर दी है। सूचना पर पहुंची संयुक्त टीम प्राप्त जानकारी के अनुसार रामपुर के भाटा क्षेत्र में रेत…













