रबी सीजन के लिए खाद-बीज की उपलब्धता का लिया जायजा। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीदी पंजीयन के अंतिम दिन आज गांवों का विस्तृत दौरा किया गया। इस दौरान भोमा, कालीवाला, छुई, धोटेरा, उगली एवं पलारी गांवों में पहुंचकर सीधे किसानों से संवाद किया गया।![[13:12, 11/10/2026] +91 88176 18595: पंजीयन के अंतिम दिन गांवों में पहुंचे जनप्रतिनिधि, धान पंजीयन की समस्याएं कराईं दूर, 1 WhatsApp Image 2026 10 11 at 13.13.17](http://policewala.org.in/wp-content/uploads/2026/10/WhatsApp-Image-2026-10-11-at-13.13.17-200x300.jpeg)
पंजीयन प्रक्रिया की अंतिम तिथि होने के कारण कई किसानों को पोर्टल एवं दस्तावेजों से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। मौके पर मौजूद रहकर अधिकारियों व कर्मचारियों के समन्वय से इन तकनीकी बाधाओं को तत्काल दूर कराया गया, जिससे कोई भी पात्र किसान पंजीयन से वंचित न रहे।
धान पंजीयन के साथ-साथ आगामी रबी सीजन की पूर्व तैयारियों की भी समीक्षा की गई। स्थानीय सहकारी समितियों में पहुंचकर खाद और उन्नत बीजों की उपलब्धता का जायजा लिया गया। समिति प्रबंधकों को निर्देश दिए गए कि बुवाई के समय किसानों को खाद और बीज के लिए कोई असुविधा न हो।
[13:12, 11/10/2026] +91 88176 18595: पुलिस वाला समाचार राष्ट्रीय पत्रिका एवं बुलेटिन घंसौर के रिपोर्टर संदीप जयसवाल को सूत्रों से मिली इंटरनल जानकारी के अनुसार रात 12बजे तक जिले मे कुल 61500 किसानों के ई उपार्जन पंजीयन किया गया जो पिछले वर्ष की तुलना में 500 अधिक है
Trending
- गरियाबंद में 2 से 10 दिसंबर तक बहेगी श्रीमद्भागवत की ज्ञानगंगा, पं. रामकुमार शर्मा करेंगे अमृतमयी कथा का रसपान
- महिला आरक्षण से राजनीति में महिलाओं को मिलेगा नेतृत्व का नया अवसर, नारी शक्ति के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल : बिंदु सिन्हा
- शासकीय महाविद्यालय घंसौर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया संविधान गौरव दिवस
- रायपुर रेलवे स्टेशन पर पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, संदिग्धों की जांच और प्रतिबंधित सामग्री पर कार्रवाई
- अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह विरोधी दिवस पर समर्पित संस्था के द्वारा किए गए कार्यक्रम और निकाला गया जागरूकता मार्च।
- नशे के खिलाफ तेलीबांधा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देवार पारा में दबिश देकर 17 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
- बीजापुर में माओवादी डम्प से 4.29 करोड़ का सोना और 24.22 लाख रुपये नकद बरामद
- करण पिपरिया में ऑनलाइन दुकान का शटर तोड़कर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार
![[13:12, 11/10/2026] +91 88176 18595: पंजीयन के अंतिम दिन गांवों में पहुंचे जनप्रतिनिधि, धान पंजीयन की समस्याएं कराईं दूर, WhatsApp Image 2026 10 11 at 13.13.17 1](https://policewala.org.in/wp-content/uploads/2026/10/WhatsApp-Image-2026-10-11-at-13.13.17-1-819x1024.jpeg)