1cd054a4 9b64 47df b379 a334bf3b9466

आरपीएफ, जीआरपी और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 50 जवानों ने संभाला मोर्चा।

डीसीपी सेंट्रल जोन श्री तारकेश्वर पटेल एवं एडिशनल डीसीपी श्री विवेक शुक्ला के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली श्री दीपक मिश्रा के पर्यवेक्षण में निरीक्षक करम पाल सिंह गुर्जर (आरपीएफ), निरीक्षक रजनीश कौशिक (जीआरपी), निरीक्षक दीपक पासवान (थाना गंज), निरीक्षक नरेंद्र साहू (थाना गुढ़ियारी), निरीक्षक लव कुमार कवर एवं निरीक्षक राम अवतार पटेल (रक्षित केंद्र रायपुर) की टीम ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की।

रायपुर। पुलिस कमिश्नर रायपुर के निर्देश पर शनिवार 28 नवंबर को शाम करीब 5:30 बजे रायपुर रेलवे स्टेशन परिसर में संयुक्त सघन चेकिंग अभियान एवं इमरजेंसी ड्रिल का आयोजन किया गया। अभियान में आरपीएफ, जीआरपी, जिला पुलिस एवं रक्षित केंद्र रायपुर के लगभग 50 महिला एवं पुरुष जवान शामिल रहे।

संयुक्त टीम ने प्लेटफॉर्म नंबर 1 एवं 7 सहित स्टेशन के आउटर क्षेत्रों की घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान चलाया। बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वॉड एवं डॉग स्क्वॉड की मदद से अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर एक साथ सर्चिंग की गई। इस दौरान यात्रियों, उनके सामान एवं स्टेशन परिसर की बारीकी से जांच की गई।

चेकिंग के दौरान कुछ व्यक्तियों की गतिविधियां संदिग्ध पाए जाने पर उनकी पहचान एवं अन्य विवरणों का सत्यापन किया जा रहा है। वहीं, कुछ व्यक्तियों के पास प्रतिबंधित सामग्री मिलने पर संबंधित इकाइयों द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

इस संयुक्त अभियान का उद्देश्य रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करना, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखना तथा किसी भी आपातकालीन परिस्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा एजेंसियों की तैयारियों और आपसी समन्वय को परखना था।

रिपोर्टर: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़

Comments are closed.

Exit mobile version