इंदौर

 

सफर 500 मीटर का हो या 500 किलोमीटर का, सुरक्षा के लिए हेलमेट जरूरी- डीसीपी, ट्रैफिक आनंद कलादगी

इंदौर शहर के यातायात को सुगम, सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त, नगरीय इंदौर संतोष कुमार सिंह तथा अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आर के सिंह पुलिस उपायुक्त यातायात/जोन 4 आनंद कलादगी के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा लगातार कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है,,
,, विजयनगर चौराहा पर यातायात पुलिस के साथ सीएसआर पहल के तहत जी लियन मोबाइल (इं) प्रा. लि. (विवो मोबाइल) द्वारा हेलमेट वितरण किया गया इसका मुख्य उद्देश्य हेलमेट के प्रति आमजन में जागरूकता करना सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु का सबसे मुख्य कारण सिर में चोट लगना होता है। यातायात पुलिस के इस सार्थक अभियान के तहत महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों और दो पहिया वाहन चालकों की सुरक्षा हेतु हेलमेट वितरण किये गए,,पुलिस उपायुक्त (यातायात/जोन4) आनंद कलादगी ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा का महत्व समझाते हुए कहा आप टूव्हीलर पर घर से जब भी निकले तो हेलमेट जरूर पहनें, सफर चाहे 500 मीटर का हो या 500 किलोमीटर का, दुर्घटना की संभावना हर समय रहती है, अपनी सुरक्षा के लिए हेलमेट जरूर जरूर पहनें और दूसरों को भी कहे,,पुलिस उपायुक्त ने वाहन चालकों को हेलमेट प्रदान किया और कहा सदा हेलमेट लगाकर वाहन चलाने की हिदायत भी दी। नियमों का उल्लंघन करने वाले सैकड़ो वाहन चालकों पर यातायात पुलिस ने सख्त कार्यवाही भी की इस अवसर पर एडिशनल डीसीपी संतोष कौल, एसीपी ट्रैफिक मनोज कुमार खत्री, थाना प्रभारी अरविन्द दांगी,जी लियन मोबाइल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के डी. जी. एम. जीतेन्द्र मिश्रा , टी. एल. मैनेजमेंट से सुनील मालवीय , प्रमोशन डिपार्टमेंट से वैभव पाटनी एवं बीटू बी सेल्स से अमित सक्सेना एवं यातायात प्रबन्धन पुलिस तथा जी लियन मोबाइल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे

मध्य प्रदेश पुलिस आपके लिए सदा तत्पर

रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा इंदौर

Leave A Reply

Exit mobile version