राष्ट्रीय स्तरीय अधिवेशन सम्मेलन में गोटेगांव साहू समाज हुआ सम्मानित
गोटेगांव विगत दिवस संत शिरोमणि मां कर्मा जयंती के उपलक्ष में 18 मार्च को छिंदवाड़ा में आयोजित राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन इकाई छिंदवाड़ा के तत्वावधान में राष्ट्रीय स्तरीय 5वें अधिवेशन सामूहिक विवाह सम्मेलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया ! कार्यक्रम अध्यक्ष सांसद विवेक बंटी साहू छिंदवाड़ा पांढुणा, मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन मुरारी गुप्ता मुंबई, विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन अशोक साहू छिंदवाड़ा, राष्ट्रीय संरक्षक पूर्व सांसद चंदूलाल साहू छतीसगढ़, राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन रामललित गुप्ता अलंकेशवर गुजरात, एडवोकेट श्रीमती भावना साहू इंदौर, मध्यप्रदेश – प्रदेश अध्यक्ष साहू समाज द्वारका साहू उज्जैन, साहू समाज अध्यक्ष सेवा ट्रस्ट नरेंद्र साहू छिंदवाड़ा, राष्ट्रीय तेली साहू महा संगठन इकाई राष्ट्रीय संगठन मंत्री गिरीश साहू छिंदवाड़ा ने आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की !
इस दौरान आमंत्रित नरसिंहपुर जिले के जिला अध्यक्ष भगवानदास बीड़ी साहू, आर.के साहू नरसिंहपुर, ओम प्रकाश साहू गाडरवारा पत्रकार आशीष साहू गोटेगांव एवं सुनील साहू गोंचर, सुनील साहू बौछार को आयोजन समिति द्वारा फूलमाला से साहू समाज उत्थान मंडल गोटेगांव के पदाधिकारीयों का मोमेंटो देकर विशेष रूप से सम्मान किया गया! इस भव्य आयोजन में 31 जोड़ों के विशेष पंडित आचार्यों के द्वारा पूर्ण विधि विधान मंत्र उच्चारण एवं सात फेरों के साथ विवाह संपन्न कराया गया वहीं उपहार में समिति द्वारा सेल्फ स्टाट मोटर साइकिल, सोफा सेट, आलमारी, ड्रेसिंग, सेंटर टेबल, डेजर्ट कूलर, गृहस्थी के बर्तन, घड़ी, रामचरित्र मानस, लड्डू गोपाल भगवान आसन इत्यादि उपहार स्वरूप प्रदान किए साथ ही अग्नि को साक्षी मानकर नवीन विवाहित 31 जोड़ों ने सात वचन लेकर अपने नव दांपत्य जीवन की हंसी-खुशी शुरुआत करते हुए आयोजन समिति के प्रति धन्यवाद एवं आभार प्रकट कर आशीर्वाद लिया ! इस भव्य कार्यक्रम में आयोजन समिति द्वारा विशाल भोजन व्यवस्था के साथ-साथ अन्य व्यवस्थाएं को व्यवस्थित रूप से संचालित कराई गई ! जिसमें सामूहिक विवाह सम्मेलन में पहुंचे मुख्य अतिथियों सहित अन्य लोगों ने भी आयोजन समिति की भूरि भूरि प्रशंसा की !
नरसिंहपुर से पुलिसवाला न्यूज़ से जिला ग्रामीण ब्यूरो चीफ पंडित अंकित शुक्ला कि रिपोर्ट
