​नीमच।नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी के खिलाफ सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स (CBN) मध्य प्रदेश यूनिट ने सख्त रुख अपनाते हुए दो अलग-अलग कार्यवाइयों में बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने कुल 4,209.80 किलोग्राम (4.2 टन से अधिक) पोस्ता भूसा (डोडा चूरा) जब्त कर 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करी में इस्तेमाल दो ट्रक और आड़ के लिए रखी गईं गेहूं की 100 बोरियां भी जब्त की गई हैं।

​पहला ऑपरेशन: 5 अक्टूबर को खुफिया सूचना के आधार पर सीबीएन नीमच की टीम ने उदयपुर-चित्तौड़गढ़ हाईवे पर हरियाणा नंबर के कंटेनर ट्रक को घेराबंदी कर रोका। तलाशी में 39 प्लास्टिक बोरियों में छिपाकर रखा 929.08 किग्रा डोडा चूरा (पाउडर व साबुत) बरामद हुआ। मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

​दूसरा ऑपरेशन: 9 अक्टूबर को मंदसौर के गांधीसागर-भानपुरा रोड पर राजस्थान नंबर के टाटा ट्रक को पकड़ा गया। गरोठ सीबीएन कार्यालय में तलाशी लेने पर गेहूं की 100 बोरियों के नीचे छिपाया गया 3,280.72 किग्रा डोडा चूरा मिला। इसमें सवार 2 आरोपियों को दबोचा गया।

*​सीबीएन अधिकारियों के अनुसार NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। नेटवर्क के मुख्य सप्लायर और डिलीवरी लेने वालों का पता लगाया जा रहा है।

जिला ब्यूरो ललित सिंह चुंडावत नीमच✍️

Leave A Reply