दमुआ। आज दिनांक 26 नवंबर 2026 को संविधान दिवस के अवसर पर शासन के निर्देशानुसार थाना दमुआ परिसर में भारतीय संविधान की प्रस्तावना (उद्देश्यिका) का सामूहिक वाचन किया गया।

 

🖊️इस अवसर पर थाना दमुआ के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में संविधान की उद्देशिका का वाचन कर भारतीय संविधान में निहित मूल्यों, आदर्शों एवं लोकतांत्रिक सिद्धांतों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।

 

🖊️कार्यक्रम के माध्यम से संविधान में उल्लेखित न्याय, स्वतंत्रता, समता एवं बंधुता के मूल आदर्शों को आत्मसात करने तथा संवैधानिक मूल्यों के अनुरूप अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संदेश दिया गया।

Leave A Reply

Exit mobile version