इंदौर
इंदौर फर्जी APK फाइल डाउनलोड करवाकर 6 लोगों से 4 लाख 90 हजार की ठगी करने वाले गिरोह पर क्राइम ब्रांच ने शिकंजा कसा। पुलिस की तत्परता से सभी 6 पीड़ितों की पूरी राशि रिफंड करा दी गई।
ऐसे की ठगी –
- महिला एडवोकेट को मोबाइल अपडेट के नाम पर APK भेजकर 1.30 लाख उड़ाए
- प्राइवेट जॉब करने वाले अजय को ट्रैफिक चालान के नाम पर APK भेजकर 45 हजार ठगे
- दूसरे अजय को बैंक KYC अपडेट के नाम पर 90 हजार की चपत
- सुरेंद्र को Teen Patti गेम के नाम पर 95 हजार का चूना
- माधुराम को बिजली बिल भुगतान के नाम पर 1.02 लाख ठगे
- शू शॉप संचालक राजेंद्र को भजन संध्या कार्यक्रम के नाम पर 28 हजार की ठगी
सभी मामलों में APK इंस्टॉल करते ही मोबाइल हैक हो गया और बैंक अकाउंट से पैसे निकल गए। पीड़ितों ने तुरंत 1930 और NCRP पोर्टल पर शिकायत की। क्राइम ब्रांच ने तुरंत ट्रांजेक्शन ट्रेस कर बैंकों से संपर्क कर राशि होल्ड कराई और पूरी 4.90 लाख की राशि वापस कराई।
क्राइम ब्रांच की एडवाइजरी –
- WhatsApp पर आए किसी भी APK फाइल को डाउनलोड न करें
- अनजान लिंक पर क्लिक न करें
- KYC, चालान, बिजली बिल की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट से ही चेक करें
- OTP, PIN, CVV किसी से शेयर न करें
- ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें
रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा इंदौर







