व्यापारियों के पास उपलब्ध नकदी के अनुसार होगा कैश भुगतान, शेष राशि RTGS/NEFT के माध्यम से किसानों के खातों में भेजी जाएगी
नीमच। कृषि उपज मंडी समिति नीमच ने आगामी तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल को देखते हुए किसान भाइयों एवं व्यापारी बंधुओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। विभिन्न बैंक यूनियनों द्वारा 28 सितंबर (सोमवार), 29 सितंबर (मंगलवार) एवं 30 सितंबर (बुधवार) 2026 को तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान किया गया है।
लगातार तीन दिनों तक बैंक बंद रहने के कारण मंडी के व्यापारियों को बैंकों से नकद राशि निकालने में परेशानी आने की संभावना है। इसका असर कृषि उपज की नीलामी के बाद किसानों को किए जाने वाले नकद भुगतान पर भी पड़ सकता है। ऐसी स्थिति में किसानों को नकद भुगतान में देरी अथवा नकदी की उपलब्धता के अनुसार भुगतान किए जाने की स्थिति बन सकती है।
कृषि उपज मंडी समिति नीमच ने किसान भाइयों से अपील की है कि व्यापारियों के पास उपलब्ध नकद राशि के अनुसार किसानों को कैश भुगतान किया जाएगा। शेष भुगतान किसानों के बैंक खातों में RTGS/NEFT/Net Banking/UPI के माध्यम से प्राप्त किया जा सकेगा।
मंडी प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि बैंक हड़ताल के दौरान भुगतान व्यवस्था को लेकर सहयोग बनाए रखें और आवश्यकता अनुसार डिजिटल माध्यम से भुगतान प्राप्त करने में सहयोग करें। मंडी प्रशासन का कहना है कि इस अवधि में किसानों एवं व्यापारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के प्रयास किए जाएंगे।
कृषि उपज मंडी समिति नीमच ने सभी किसान भाइयों एवं व्यापारी बंधुओं से सहयोग की अपेक्षा की है, ताकि बैंक हड़ताल के दौरान मंडी की नीलामी एवं भुगतान व्यवस्था व्यवस्थित रूप से संचालित होती रहे।
श्री उमेश बसेडिया
सचिव, कृषि उपज मंडी समिति नीमच
जिला ब्यूरो ✍️
ललित सिंह चुंडावत
नीमच








