केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा नशे मादक पदार्थ के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जारी दिशा निर्देशों के पालन में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अजय पांडे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री आशीष खरे द्वारा जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारी को सख्त निर्देश दिए गए कि जिले में अवैध पदार्थ के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जावे इसी क्रम में थाना कोतवाली को दिनांक 26-09- 2026 को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि --- फैजान खान निवासी पुराना बैल बाजार थाना कोतवाली छिंदवाड़ा जैद फ़राज़ निवासी हुसैन नगर थाना कोतवाली छिंदवाड़ा सागर पेशा प्राथमिक शाला के ग्राउंड में एचडी ड्रग्स पाउडर बेचने के लिए हुए हैं सूत्र द्वारा प्राप्त सूचना पर थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में तत्काल थाना कोतवाली से टीम गठित कर उचित दिशा निर्देश देकर एवं वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर टीम को आरोपियों की धर पकड़ हेतु रवाना किया गया टीम द्वारा सागर पेशा प्राथमिक स्कूल के ग्राउंड में पहुंचकर मुखबिर द्वारा बताए हुए हलिया के दोनों आरोपी फैजान खान एवं जैद खान को पुलिस स्टाफ के सहयोग से घेराबंदी कर पकड़ा गया एवं उक्त आरोपियों के कब्जे से कुल 8.05 ग्राम एचडी ड्रग्स दो मोबाइल फोन एवं नगदी राशि 700 रुपए प्राप्त हुई जिससे की विधिवत जप्त किया गया एवं आरोपीयों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के तहत अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया विवेचना के दौरान आरोपियों से पूछताछ की गई जो उन्होंने बताया कि उनके द्वारा एम डी ड्रग्स पाउडर नागपुर के बाबू उर्फ मारूफ खान से खरीदा है प्रकरण में आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया प्रकरण में मादक पदार्थ बेचने खरीदने वाले लोगों की श्रृंखला को खंगाल जा रहा है
नाम आरोपी-
- फैजान पिता एजाज खान उम्र 27 साल निवासी पुराना बैल बाजार छिंदवाड़ा
- जेड फराज पिता अब्दुल जमील 25 साल निवासी हुसैन नगर छिंदवाड़ा
महत्वपूर्ण भूमिका-नगर पुलिस अधीक्षक महोदय अभिषेक चौधरी निरीक्षक आशीष कुमार उप निरीक्षक रंजीत धुर्वे, प्रधान आरक्षक नारायण, प्रधान आरक्षक लीलाधर ,आरक्षक परवेज आजमी,आदित्य नंदनवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही है जिन्हें पुलिस अधीक्षक महोदय छिंदवाड़ा द्वारा पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है ब्यूरो पुलिसवाला छिंदवाड़ा _अमित मिश्रा







