सतना मध्य प्रदेश
जिला खनिज प्रतिष्ठान न्यास मण्डल की बैठक आज
सतना 27 सितम्बर 2026/जिला खनिज न्यास प्रतिष्ठान ’’न्यास मंडल’’ की बैठक कलेक्टर सतना डॉ. सतीश कुमार एस की अध्यक्षता में 28 सितम्बर को दोपहर 1 बजे से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष सतना में आयोजित की गई है। बैठक में जिला खनिज प्रतिष्ठान नियम 2016 में दिनांक 15 मई 2026 म.प्र. शासन राजपत्र में प्रकाशित संसाधनों पर चर्चा, 5 वर्षीय भावाी कार्ययोजना एवं वार्षिक कार्ययोजना, वित्तीय वर्ष 2025-26 एवं वर्ष 2026-27 में जिला खनिज प्रतिष्ठान मद की कार्य योजना पर चर्चा एवं अनुमोदन, पूर्व में स्वीकृत कार्यों के कार्य परिवर्तन/स्थल परिवर्तन के संबंध में चर्चा तथा अध्यक्ष की अनुमति से अन्य बिन्दु पर चर्चा की जायेगी। न्यास मण्डल जिला खनिज प्रतिष्ठान के सचिव ने सभी संबंधितों से बैठक में उपस्थित होने का आग्रह किया गया है।
प्रशांत त्रिपाठी सतना ब्यूरो






