दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 05 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार
दुर्ग: जिले में नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जामुल पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ग्राम खेरधा के शीतला तालाब के पास घेराबंदी कर दिलावर अली (38 वर्ष) नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस को देखते ही आरोपी ने भागने का प्रयास किया, जिसे मुस्तैद टीम ने धर दबोचा।
आरोपी के पास से एक प्लास्टिक की बोरी में कुल 05 किलो 876 ग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 2,93,000 रुपये है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल दुर्ग भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में जामुल थाना प्रभारी रामेन्द्र सिंह और एसीसीयू टीम की विशेष भूमिका रही। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे नशे के अवैध कारोबार की सूचना देकर पुलिस का सहयोग करें।
रिपोर्ट: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़
