दमुआ में शांति समिति की बैठक संपन्न , नागद्वारी मेले को लेकर प्रशासन ने दिये दिशा निर्देश
दमुआ 31/07/26आगामी नागद्वारी मेले के सफल , शांति पूर्ण एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर प्रशासन द्वारा शांति समिति की बैठक आयोजित की गई ! बैठक मे उपस्थित वैशाली हार्डवेयर के संचालक श्रीमान मुकेश जी साहू, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमान अजय ठाकरे जी , प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस विभाग थाना प्रभारी निरक्षक श्री प्रमोद कुमार सिरसाम जी, नायब तहसीलदार श्री धनराज पवार जी,जनप्रतिनिधियों , सामाजिक संगठनों एवं शांति समिति के सदस्यों ने भाग लिया !
बैठक में नगर जनप्रतिनिधियों द्वारा बताया गया विगत 14 साल से वैशाली हार्डवेयर के संचालक श्रीमान मुकेश जी साहू द्वारा दमुआ में नागद्वारी मेला में निशुल्क भंडारे एवं भक्तों के रहने के लिए निशुल्क सुविधा की जाती हैं बैठक में मेले के दौरान कानून व्यवस्था , यातायात , सुरक्षा पेय जल, स्वास्थ सेवाओ एवं श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े हुए विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई अधिकारियों ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए!
प्रशासन ने उपस्थित नागरिक एवं समिति के सदस्यों से मेले के दौरान शांति एवं सोहार्द बनाए रखने , अफवाहों से बचने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को देने की अपील की ! बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया!
प्रशासन ने विश्वास जताया कि सभी के सहयोग से नागद्वारी मेला शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सफलतापूर्वक संपन्न होगा
राष्ट्रीय समाचार पत्रिका पुलिस वाला असेंबली रिपोर्टर भगवानदास साहू
