तालाब के पास महिला से छेड़छाड़, फरार आरोपी गिरफ्तार
राजनांदगांव: पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन (भा.पु.से.) के दिशा-निर्देशन में महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ ने महिला से छेड़छाड़ के मामले में फरार आरोपी तरुण वर्मा (42) निवासी ग्राम बोदेला, वार्ड नंबर 6 को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 18 सितंबर को तालाब से नहाकर घर लौट रही महिला का रास्ता रोककर आरोपी ने हाथ पकड़कर छेड़छाड़ की और कपड़े निकालने का प्रयास किया। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 418/2026 के तहत धारा 74, 126(2) बीएनएस में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। मुखबिर की सूचना पर आरोपी को ग्राम मुरमुंदा से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।WhatsApp Image 2026 09 23 at 18.28.35
कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक धनीराम नारंगे सहित पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ के स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
रिपोर्टर: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ पुलिसवाला न्यूज़

Leave A Reply

Exit mobile version