एस.एन. सिंह के नेतृत्व में सुपेला पुलिस की कार्रवाई, नशीली अल्प्राजोलम टैबलेट बेचते 6 आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग। थाना प्रभारी एस.एन. सिंह के नेतृत्व में सुपेला पुलिस ने नशीली एवं प्रतिबंधित अल्प्राजोलम टैबलेट की अवैध बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अपचारी बालक को संरक्षण में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 0.5 एमजी की 1200 अल्प्राजोलम टैबलेट, 8 मोबाइल फोन, ₹1,400 नगद और 2 एयर गन बरामद की हैं।
पुलिस को 23 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अटल आवास स्थित आशाराम बापू आश्रम मै
मामले में अपराध क्रमांक 1413/2026 के तहत धारा 8(c) सहपठित धारा 22 NDPS Act के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड के लिए न्यायालय में पेश किया गया। बरामद एयर गन के संबंध में भी नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई में सउनि राजेश तिवारी, प्र.आर. अमर सिंह, आरक्षक खेमलाल एवं
रिपोर्टर: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़

