बिलासपुर। गणेश उत्सव के मौके पर जहां शहर के बड़े-बड़े पंडालों में POP और केमिकल रंगों से बनी विशालकाय प्रतिमाएं आकर्षण का केंद्र होती हैं, वहीं शहर के हृदय स्थल राजीव प्लाजा में इस बार आस्था के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। यहां स्थापित ‘राजीव प्लाजा का राजा’ इस बार बिलासपुर में सबसे अलग और प्रेरणादायक बन गया है।
राजीव प्लाजा व्यापारी संघ द्वारा इस वर्ष गणेश उत्सव का 10वां वर्ष मनाया जा रहा है। पिछले 10 वर्षों से सभी व्यापारियों के आपसी सहयोग से यहाँ बप्पा की स्थापना की जाती है, लेकिन इस बार की थीम ने सबका दिल जीत लिया है।
AI के जमाने में हाथों की कला को दिया सम्मान
पंडाल में प्रवेश करते ही आपको AI जनरेटेड फ्लेक्स या प्लास्टिक की सजावट नहीं दिखेगी। बल्कि पूरे पंडाल को प्राचीन वारली चित्रकला से सजाया गया है। दीवारों पर हाथों से बनी पेंटिंग्स में प्रकृति, सूरज, चांद, पेड़-पौधे और आदिवासी जीवन को दर्शाया गया है, जो लोगों को अपनी संस्कृति से जोड़ रहा है।
राजमा-मक्का और अनाज से बनी है बप्पा की मूर्ति
इस पंडाल की सबसे बड़ी खासियत है यहाँ की गणेश प्रतिमा। यह मूर्ति आम
अरपा को बचाने की पहल, सचिव विजय वाधवानी ने कही ये बड़ी बात
इस अनोखी पहल के पीछे की सोच के बारे में जानकारी देते हुए राजीव प्लाजा व्यापारी संघ के सचिव विजय वाधवानी ने बताया –
> “हम लोग पिछले 10 साल से राजीव प्लाजा में गणेश जी बिठा रहे हैं। यह सब व्यापारियों के सहयोग से होता है। इस बार हमने सोचा कि AI के इस जमाने में भी अपनी पुरानी कला को जिंदा रखना जरूरी है, इसलिए पंडाल में पेंट वाली कला का प्रयोग किया है।”
> “सबसे महत्वपूर्ण बात हमारी मूर्ति है। यह पूरी तरह से इको-फ्रेंडली है और राजमा, मक्का से बनी हुई है। हर साल विसर्जन के दौरान अरपा नदी में केमिकल वाली मूर्तियों से पानी गंदा होता है, मछलियों और अन्य जीव-जंतुओं को बहुत नुकसान पहुंचता है। इसी दर्द को समझते हुए हमने इस बार ऐसी मूर्ति बनवाई है जो पानी में घुलने के बाद प्रदूषण नहीं, बल्कि प्रकृति को लाभ पहुंचाएगी। मछलियों के लिए यह भोजन का काम करेगी।”
उन्होंने आगे कहा कि त्योहार मनाना अच्छी बात है, लेकिन पर्यावरण को नुकसान पहुंचाकर नहीं। हम चाहते हैं कि लोग इससे प्रेरणा लें।
शहरवासियों में उत्साह, दर्शन के लिए उमड़ रही भीड़
जैसे ही इस इको-फ्रेंडली पंडाल की खबर शहर में फैली, बड़ी संख्या में लोग यहाँ दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। खासकर युवा और पर्यावरण प्रेमी इस पहल की जमकर सराहना कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी राजीव प्लाजा के राजा की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।
यदि आप भी बिलासपुर में एक अलग और सुकून देने वाले बप्पा के दर्शन करना चाहते हैं, तो एक बार राजीव प्लाजा जरूर आइए।
स्थान – राजीव प्लाजा, पुराना बस स्टैंड के पास, बिलासपुर (छ.ग.)
आयोजक – राजीव प्लाजा व्यापारी संघ
*- ब्यूरो रिपोर्ट, शंकर अघिजा
