धमतरी। पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में फरार आरोपियों एवं वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिविल लाइन रुद्री पुलिस ने एंटी करप्शन ब्यूरो का अधिकारी बनकर घर में घुसकर गोली मारने की धमकी देने के मामले में फरार आरोपी हितेश सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने स्वयं को एंटी करप्शन ब्यूरो का बड़ा अधिकारी बताते हुए घर में अनाधिकृत प्रवेश किया और गोली मारने की धमकी देकर लैपटॉप, वनप्लस पैड तथा 8 मोबाइल फोन समेत करीब 2.50 लाख रुपये का सामान अपने साथ ले गए थे। मामले में अपराध क्रमांक 62/2026 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया था।
इस मामले में रामचंद देवांगन और नागेंद्र पटेल को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। फरार आरोपी हितेश सिंह, निवासी बैकुंठपुर, जिला कोरिया को रुद्री पुलिस ने 22 सितंबर को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।
रिपोर्टर:मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़
