पुलिस आयुक्त डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री अमित तुकाराम कांबले के मार्गदर्शन तथा पुलिस उपायुक्त नॉर्थ जोन श्रीमती दीपमाला कश्यप के नेतृत्व में नॉर्थ जोन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृत 1 वर्षीय बालक को महज 5 घंटे में सकुशल बरामद कर लिया। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नॉर्थ जोन श्री आदित्य पांडे एवं सहायक पुलिस आयुक्त उरला सुश्री पूर्णिमा लामा के पर्यवेक्षण में थाना गुढ़ियारी प्रभारी नरेंद्र साहू एवं उनकी टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।


गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि पवन साहू उसके घर में घुसकर गाली-गलौज व धमकी देते हुए उसके 1 वर्षीय बच्चे को जबरन अपने साथ ले गया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर आरोपी और बच्चे की तलाश शुरू की। आरोपी के नागपुर की ओर जाने की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम तत्काल उमरेड, नागपुर पहुंची और करीब 5 घंटे के भीतर आरोपी को पकड़कर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया।
पुलिस ने आरोपी पवन साहू को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त रॉयल एनफील्ड क्लासिक मोटरसाइकिल क्रमांक CG 04 PS 0520 जब्त की है। बच्चे को सुरक्षित उसकी मां के सुपुर्द कर दिया गया। बच्चे के सकुशल मिलने पर मां ने रायपुर कमिश्नरेट पुलिस, नॉर्थ जोन एवं थाना गुढ़ियारी की पूरी टीम का आभार जताया।
रिपोर्टर: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़

Comments are closed.

Exit mobile version