लगातार 08 दिन तक बिहार में रहकर AC एवं गीजर मैकनिक बनकर रैकी कर पुलिस ने किया आरोपियों को गिरफ्तार
घटना का सक्षिप्त विवरण – दिनांक-23.01.2025 को प्रार्थी संजय कुमार अग्रवाल पिता गोविंद अग्रवाल उम्र 52 साल निवासी नेहरू वार्ड चांदामेटा थाना चांदामेटा ने थाना कुण्डीपुरा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि- मो.न. 8584034739 एवं 8420956094 के मोबाईल धारक व खाता क्रमांक- 002200100008029, 245901000005161 के धारक द्वारा रायल इन्फील्ड डीलरशिप के नाम पर धोखाधडी कर लगभग 77 लाख 25 हजार रूपये ठगी करने की रिपोर्ट पर थाना कुण्ड़ीपुरा में अपराध क्रमांक 48/2025 धारा- 318 (4) का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था ।
प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा श्री अजय पाण्डेय एवं अति.पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे के निर्देशन में एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अजय राणा के मार्ग दर्शन में थाना स्तर पर टीम गठित कर साइबर सेल एवं आरोपियों को राशि ट्रांजेक्शन की गई डिटेल का विश्लेषण कर आरोपी प्रेमकुमार पिता किरण चौधऱी उम्र 20 साल निवासी ग्राम कैला थाना सारे जिला नालंदा (बिहार) को दीगर प्रान्त बिहार जाकर पतासाजी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया था ।
प्रकरण के इसी क्रम में अन्य आरोपी जो कि घटना दिनांक से लगातार फरार थे, जिनके संबंध में लगातार पतासाजी कर तकनीकी साक्ष्य संकलित कर दीगर प्रान्त बिहार जाकर लगातार 08 दिन तक दीगर प्रान्त बिहार में रहकर AC एवं गीजर के मैकनिक बनकर घर-घर जाकर रैकी कर दिनांक 29.07.2026 को गिरोह के दो आरोपी – उदय कुमार पिता स्व. रामेश्वर महतो उम्र 27 साल निवासी ग्राम सोराडी पोस्ट सोराडी थाना हरनौथ जिला नालंदा वर्तमान गली नंबर 03 आदर्श नगर थाना रामकृष्णा नगर जिला पटना (बिहार) एवं रणजीत उर्फ अखिलेश कुमार पिता अम्बिका प्रसाद उम्र 30 साल निवासी ग्राम खपुरा थाना नगरनौसा जिला नालंदा बिहार वर्तमान गली नं. 04 आदर्श नगर थाना रामकृष्णा नगर जिला पटना (बिहार) को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, प्रकरण में आरोपियों द्वारा धोखाधडी से प्राप्त की गई राशि के संबंध में एवं उक्त राशि से बनाई गई सम्पत्ति की जानकारी प्राप्त की जाकर कुर्की की कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार आरोपी-
उदय कुमार पिता स्व. रामेश्वर महतो उम्र 27 साल निवासी ग्राम सोराडी पोस्ट सोराडी थाना हरनौथ जिला नालंदा वर्तमान गली नंबर 03 आदर्श नगर थाना रामकृष्णा नगर जिला पटना (बिहार)
रणजीत उर्फ अखिलेश कुमार पिता अम्बिका प्रसाद उम्र 30 साल निवासी ग्राम खपुरा थाना नगरनौसा जिला नालंदा बिहार वर्तमान गली नं. 04 आदर्श नगर थाना रामकृष्णा नगर जिला पटना (बिहार)
विशेष भूमिका:- – निरीक्षक महेन्द्र भगत थाना प्रभारी कुण्डीपुरा, सहायक उपनिरीक्षक मनोज रघुवंशी,
प्रधान आरक्षक-रविन्द्र ठाकुर, आरक्षक- जीवन रघुवंशी, दुर्गा बरकडे,गजानंद मर्रापे,
साइबर सेल नितिन सिंह, आदित्य रघुवंशी,राहुल की विशेष भूमिका रही ।
ब्यूरो छिंदवाड़ा पुलिसवाला _अमित मिश्रा
“ सहयोगी जनता सक्रिय पुलिस सुरक्षित समाज ”
