सरवाड़/अजमेर

क्षत्रिय युवक संघ के आनुषंगिक संगठन क्षात्र पुरुषार्थ फाउंडेशन का दो दिवसीय अचीवर्स स्नेह मिलन

अजमेर सरवाड़ स्थित होटल किरण पैलेस में राजपूत समाज के विभिन्न वर्गों से सैकड़ों प्रबुद्धजन रहे उपस्थित । राजपूत समाज के विभिन्न क्षेत्र में कार्य कर रहे अचीवर्स प्रबुद्ध जनों की दो दिवसीय चिंतन बैठक का आयोजन हुआ। केंद्रीय कार्यकारी रेवंतसिंह पाटोदा की उपस्थिति में संपन्न हुए इस कार्यक्रम में जिले भर से आए प्रतिनिधियों ने गहन विचार विमर्श कर आगामी कार्य योजना तय की। श्री क्षत्रिय युवक संघ के संस्थापक पूज्य श्री तनसिंह जी की तस्वीर पर पुष्पांजलि और दीप प्रज्वलन से प्रारंभ हुए दो दिवसीय कार्यक्रम में समाज के व्यापारी, अधिकारी, कर्मचारी और राजनीतिक क्षेत्र में कार्य करने वाले प्रबुद्ध समाज बंधुओ ने भाग लिया। मंगलाचरण और प्रार्थना से प्रारंभ कार्यक्रम के विभिन्न सत्रों में पंचायती राज चुनाव, विशेष कार्य करने वाले समाज बंधुओ का मिलन, प्रतियोगी परीक्षा, शिक्षा के प्रति जागरूकता, आर्थिक रूप से आरक्षण व सरलीकरण, ग्राम जागरूकता चौपाल, युवा शिविर, विन कॉमपेट टेस्ट सीरीज, व्यापारी और कर्मचारी स्नेह मिलन, सामाजिक मुद्दों पर लोकतंत्रात्मक प्रणाली से कार्य, सामाजिक सरोकार और पंचायती राज चुनाव में ईडब्ल्यूएस आधारित आरक्षण सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा कर योजना बनाई गई।
विचार मंथन और सामाजिक चिंतन के दौरान रात्रि विश्राम से पूर्व चले सत्र में राजनीतिक क्षेत्र में कार्य कर रहे मुख्य लोगों का प्रताप फाउंडेशन के निर्देशन में जिला स्तर और उसके बाद पंचायत समिति स्तर पर एक दिवसीय शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम के पश्चात सरवाड़ के ऐतिहासिक दुर्ग का भ्रमण किया गया।
फाउंडेशन के जिला प्रभारी भंवर सिंह खिरिया ने बताया कि दो दिवसीय विचार मंथन के दौरान जिला परिषद सदस्य महेंद्र सिंह जी मझेवाला,जिला परिषद सदस्य वीरेंद्र सिंह जी डिप्टी कमिश्नर परिवहन विभाग प्रधान केकड़ी होनहार सिंह , चेयरमैन सावर विश्वजीत सिंह , जवसंत सिंह वीरभद्र सिंह, चंद्रभान सिंह चकवा सरपंच, फुल सिंह जोताया सरपंच, गोरधन सिंह रामपुरा, पुष्पेंद्र सिंह सावर, भंवर चेतन सिंह बिलिया चंद्रवीर सिंह खनुज, दिग्विजय सिंह अरवड, यज्ञप्रताप सिंह पीपरोली सहित अनेक प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने समाज के समग्र विकास हेतु सामूहिक प्रयासों पर बल दिया।

रिपोट: शिवशंकर वैष्णव

Leave A Reply