रायपुर की यातायात व्यवस्था में सुधार हेतु पुलिस और नगर निगम की बड़ी पहल
रायपुर शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला और नगर निगम कमिश्नर श्री विश्वदीप ने एक साझा कार्ययोजना तैयार की है। दो माह के इस विशेष अभियान के तहत शहर के प्रमुख मार्गों को नो-वेंडर और पार्किंग फ्री जोन घोषित किया गया है, ताकि नागरिकों को जाम से राहत मिल सके। नई व्यवस्था के अनुसार, सभी प्रमुख चौराहों के 50-50 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार की पार्किंग या ठेले-खोमचे पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे।
पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने विशेष रूप से रिंग रोड नंबर 01 पर टाटीबंध से जोरा ब्रिज तक सर्विस रोड को खाली कराने के निर्देश दिए हैं, जहाँ अवैध पार्किंग करने वाले वाहनों को क्रेन से टो किया जाएगा। वहीं, नगर निगम कमिश्नर श्री विश्वदीप ने स्पष्ट किया है कि निगम की टीम पुलिस के साथ मिलकर अतिक्रमण हटाएगी और हटाए गए वेंडरों के लिए नए जोन निर्धारित किए जाएंगे। यातायात को निर्बाध बनाने के लिए चौराहों पर जेब्रा क्रॉसिंग की मार्किंग और लेफ्ट टर्न को फ्री करने जैसे कदम भी उठाए जा रहे हैं।
रिपोर्ट :मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़
Trending
- भीषण गर्मी का असर: डिंडोरी में बदला स्कूल टाइम, अब सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक कक्षाएं
- दुर्ग पुलिस का सायबर ठगी पर प्रहार: 11 आरोपी गिरफ्तार, 1.88 करोड़ के अवैध लेनदेन का खुलासा
- स्वीकृत सड़क बदली तो फूटा गुस्सा: डिंडौरी-शहडोल मार्ग पर ग्रामीणों का चक्का जाम, 3 घंटे ठप रहा यातायात
- मेहनत का मिला मान: डिंडौरी में 10वीं-12वीं के मेधावी विद्यार्थियों को विधायक ने किया सम्मानित
- रिजर्व फॉरेस्ट में अवैध उत्खनन करते पकड़े गए आरोपी, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज
- आंगनवाड़ी मामले में कार्यवाही तेज, लापरवाही पर सेक्टर पर्यवेक्षक निलंबित
- अदब तहजीब से निकली बेटियां भी नहीं रहीं पीछे
- धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 75 वर्षीय वृद्धा से दुष्कर्म का फरार आरोपी रायपुर से गिरफ्तार
