डिंडौरी मध्यप्रदेश
रिपोर्ट अखिलेश झारिया

छात्रों के स्वास्थ्य को देखते हुए प्रशासन का बड़ा फैसला, दोपहर बाद पढ़ाई पर रोक

डिंडौरी जिले में लगातार बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूल समय में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया के निर्देशानुसार कक्षा नर्सरी से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए शाला संचालन का समय संशोधित कर दिया गया है।

जारी आदेश के मुताबिक जिले के सभी शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त, सीबीएसई, नवोदय एवं केन्द्रीय विद्यालयों में अब कक्षाएं प्रातः 7:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक संचालित होंगी। स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि दोपहर 12 बजे के बाद किसी भी परिस्थिति में कक्षाओं का संचालन नहीं किया जाएगा।

प्रशासन ने यह कदम छात्रों को लू और अत्यधिक गर्मी के दुष्प्रभाव से बचाने के उद्देश्य से उठाया है। साथ ही यह भी निर्देशित किया गया है कि शिक्षक विद्यालय में उपस्थित रहकर नामांकन, आधार अपडेट, अपार आईडी सहित अन्य शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करेंगे।

जिला प्रशासन ने सभी स्कूल प्रबंधन को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है, जिससे विद्यार्थियों को गर्मी से राहत मिल सके।

Leave A Reply

Exit mobile version