इंदौर

लोगों को शुद्ध और सुरक्षित खाना मिले, इसके लिए खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने चेकिंग अभियान चलाया।
कलेक्टर शिवम वर्मा के मार्गदर्शन में विभाग ने 12 और 13 अक्टूबर को शहर के कई फूड जोन में छापेमारी की

  1. द करी किचन, स्कीम नंबर 78:* यहाँ शिकायत पर जांच की गई तो रसोई में खाना खुले में रखा मिला, डस्टबिन खुले थे और टैगिंग भी नहीं थी। यहाँ से दाल, आटा, मैदा, लौंग सेव और गुलाब जामुन के 5 सैंपल लिए गए।
  2. जेप्टो स्टोर, सिलिकॉन सिटी:* खराब डेट्स की शिकायत पर जांच की गई, लेकिन मौके पर कोई एक्सपायर्ड सामान नहीं मिला।
  3. झन्नाट कचौरी सेंटर:* यहाँ से कचौरी, मैदा और तेल के कुल 5 सैंपल लिए गए।
  4. लव यू पिज्जा एंड सैंडविच, पाटनीपुरा:* मोमोज की शिकायत पर जब टीम मोमोज बनाने वाली जगह पहुँची तो वहाँ से पनीर, मैदा और मोमोज के 3 सैंपल लिए गए। कर्मचारियों को चलित लैब के जरिए सफाई का प्रशिक्षण भी दिया गया।
  5. जय श्री जगदीश्वर नमकीन, द्वारकापुरी और स्विन्स्टा कंपनी, निपानिया* में भी खामियां मिलने पर नोटिस जारी किया गया और सैंपल लिए गए।

इसके साथ ही विभाग की चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला द्वारा खाद्य कारोबारियों को मिलावट की पहचान और साफ-सफाई को लेकर जागरूक भी किया गया।

कुल मिलाकर दो दिनों में विभाग ने 20 सैंपल लिए हैं, जिन्हें जांच के लिए भोपाल की राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विभाग ने साफ कहा है कि मिलावटखोरों के खिलाफ ये कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

रिपोर्ट – मनोज कुमार शर्मा, इंदौर

Comments are closed.