⁕ सोमनी पुलिस की मानवीय पहल।
* मानसिक रूप से कमजोर महिला को किया गया उसके परिजनों के सुपुर्द।*
राजनांदगाव / दिनांक 14.04.2026 को शाम करीबन 04ः00 बजे सोमनी बस्ती में एक मानसिक रूप से कमजोर महिला ग्राम सोमनी बस्ती में भटकते हुए पहूची थी जिसे ग्रामीणो द्वारा डायल 112 में फोन कर थाना सोमनी लेकर आने पर महिला से पुछताछ कर अपना नाम मानकी यादव पति पोखन यादव उम्र 40 साल निवासी ग्राम अमोदी थाना खरोरा बलौदाबाजार भाठापारा की रहने वाली बतायी, हालात से वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करने पर पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अलेक्जेण्डर कीरो के निर्देशन में उक्त महिला के बताए अनुसार उसके गांव में संपर्क कर उनके परिजनो को सूचित किया गया एवं उसके ससुर त्रिलोकी यादव पिता फेकूराम यादव उम्र 58 साल निवासी ग्राम अमोदी थाना खरोरा जिला रायपुर छ0ग0 को सकुशल सुर्पुदनामें पर दिया गया।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार नामदेव, महिला प्रधान आरक्षक राजश्री, महिला आरक्षक ममता टोप्पो, महिला आरक्षक हिमा चंद्राकर, आरक्षक दिनेश वर्मा, मनोज ठाकुर, थाना स्टाफ एवं सखी सेंटर स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
ब्यूरो चीफ शंकर अघिजा
क्राइम रिपोर्टर राजा जान्यानी
