एसपी निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देश पर ध्वनि प्रदूषण रोकने चलाया गया विशेष अभियान।

 

कांकेर। पुलिस अधीक्षक श्री निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देशानुसार ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चलाए गए विशेष अभियान के तहत दोपहिया वाहनों से 75 से अधिक अवैध मॉडिफाइड साइलेंसर जब्त किए गए।

 

12 अक्टूबर 2026 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू की उपस्थिति में यातायात प्रभारी श्री दीपक साव एवं यातायात पुलिस टीम ने कोड़ेजूंगा चौक पर जब्त साइलेंसरों को रोलर चलाकर नष्ट किया।

 

मॉडिफाइड साइलेंसर से निकलने वाली तेज और कर्कश आवाज से ध्वनि प्रदूषण बढ़ता है तथा बच्चों, बुजुर्गों और आम नागरिकों को परेशानी होती है। तेज शोर वाहन चालकों का ध्यान भटका सकता है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ता है।

 

कांकेर पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित मानकों के अनुरूप साइलेंसर का उपयोग करने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। अवैध मॉडिफाइड साइलेंसर का उपयोग करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। ऐसे वाहनों की सूचना वाहन नंबर सहित वीडियो के माध्यम से यातायात पुलिस कांकेर के मोबाइल नंबर 9479192979 पर भेजी जा सकती है।

 

रिपोर्टर: मयंक श्रीवास्तव

ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़

Leave A Reply

Exit mobile version