- उत्कृष्ट विवेचना के लिए नीमच जिले के पूर्व निरीक्षक आर.सी. डांगी पुरस्कृत, चर्चित कन्हैयालाल भील हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा दिलाने में रही अहम भूमिका
- राम कुआं में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ
- मैहर जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे शिव भक्त
- थाना रामपुरा पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
- नुनखान पंचायत में सात महीने में उखड़ने लगी 10 लाख की सीसी सड़क, गुणवत्ता पर सवाल
- पीवी ऐप की अव्यवस्थाओं पर पटवारियों का आर-पार का ऐलान
- राघवपुर बांध परियोजना स्थल के 5 किमी दायरे में धारा 163 लागू
- 220 बिस्तरीय सिविल अस्पताल पर उठे सवालों के बीच सामने आया ड्यूटी रोस्टर, 700 मरीजों की रोजाना ओपीडी
Author: Policewala
डिंडौरी मध्यप्रदेश रिपोर्ट अखिलेश झारिया खबर का असर मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: डिंडौरी के 196 श्रद्धालु करेंगे अयोध्या-काशी के दर्शन डिंडौरी। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के बुजुर्ग श्रद्धालुओं को अयोध्या और काशी (वाराणसी) की तीर्थ यात्रा का अवसर मिलने जा रहा है। डिंडौरी जिले के लिए इस बार 196 बर्थ/सीट आवंटित की गई हैं। यात्रा 22 अक्टूबर से 27 अक्टूबर 2026 तक छह दिनों की होगी। योजना का लाभ 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के ऐसे नागरिक ले सकेंगे, जो आयकरदाता नहीं हैं। कलेक्टर कार्यालय से जारी पत्र के अनुसार यात्रा के लिए…
शिवपुरी। जिले में औषधीय एवं गैर-काष्ठीय वनोपज की उपलब्धता, स्थिति एवं व्यापार की संभावनाओं को समझने के उद्देश्य से वन विद्यालय शिवपुरी में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का आयोजन वनमंडल शिवपुरी एवं सोसायटी फॉर रिसोर्स प्लानिंग, डेवलपमेंट एंड रिसर्च, भोपाल के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यशाला में शिवपुरी जिले के संग्राहक, ग्रामीण, वन विभाग के फ्रंटलाइन स्टाफ, औषधीय पौधों के क्रेता तथा वनस्पति विज्ञान विषय के स्नातकोत्तर कक्षा के महाविद्यालयीन छात्र शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ. मंजू वर्मा, एम.के.एस. राठौर, डॉ. मनीष मिश्रा एवं प्रो. मंजू वर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं…
रोटरी क्लब ऑफ बालाघाट रॉयल का हैंडओवर–टेकओवर एवं थैंक्स गिविंग समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न – बालाघाट- रोटरी क्लब ऑफ बालाघाट रॉयल का हैंडओवर–टेकओवर एवं थैंक्स गिविंग समारोह शहर के प्रतिष्ठित होटल में गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में वर्ष 2025-26 के अध्यक्ष रोटेरियन संदीप असाटी ने वर्ष 2026-27 के नवनियुक्त अध्यक्ष रोटेरियन अंकित अग्रवाल को क्लब का आधिकारिक रूप से कार्यभार सौंपा। इसी क्रम में वर्ष 2025-26 के सचिव रोटेरियन आशीष साहू ने क्लब की समस्त परिसंपत्तियां, अभिलेख एवं आवश्यक दस्तावेज वर्ष 2026-27 के सचिव रोटेरियन एडवोकेट विक्रम सिंह भूते को विधिवत हस्तांतरित किए। वर्ष…
इंदौर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 3 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा इंदौर बढ़ते साइबर फ्रॉड पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे *OPERATION MATRIX* के तहत क्राइम ब्रांच इंदौर को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने साइबर ठगी में इस्तेमाल होने वाले बैंक खातों के बड़े जखीरे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।पुलिस आयुक्त के निर्देशन और DCP क्राइम के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच की टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी *ललित उर्फ ऋषि सुतार* को मोटरसाइकिल समेत घेराबंदी कर पकड़ा। आरोपी के पास से – 21…
करैरा में पहली बार हुई दौड़ प्रतियोगिता, दूर-दराज से पहुंचे समर्थक; विजेताओं को मिले पुरस्कार टीला-लोटनपुरा स्टेडियम में दिनभर रहे विभिन्न कार्यक्रम, जनप्रतिनिधियों और समाजबंधुओं ने दी शुभकामनाएं करैरा। पाल बघेल धनगर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष इंजी. गोपाल सिंह पाल दद्दा के जन्मदिवस के अवसर पर ग्राम टीला-लोटनपुरा स्टेडियम में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जन्मदिन समारोह में दूर-दराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में समर्थक, कार्यकर्ता और समाजबंधु पहुंचे और गोपाल दद्दा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। समारोह का प्रमुख आकर्षण मैराथन दौड़ प्रतियोगिता रही। करैरा विधानसभा क्षेत्र में पहली बार आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में…
बिलासपुर। अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक संस्था लायंस क्लब 3233-C, कृष्णा नगर जूना बिलासपुर में लायंस क्लब बिलासपुर स्माइल एवं गुलदस्ता फाउंडेशन द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय पहल की गई। संस्था द्वारा आज मिट्टी से गणेश प्रतिमाएं बनाने वाले कलाकारों को मोमेंटो एवं गमछा भेंट कर सम्मानित किया गया। यह सेवा कार्य डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट पर्यावरण को बढ़ावा देने हेतु किया गया। इस अवसर पर लायंस क्लब बिलासपुर स्माइल की अध्यक्ष रीता राजगीर ने कहा कि गणेश उत्सव हमारी आस्था और संस्कृति से जुड़ा पर्व है। यदि हम मिट्टी से बनी गणेश प्रतिमाओं को अपनाते हैं, तो अपनी परंपरा और…
युवा पीढ़ी पर बढ़ रहा नशे का असर, पुलिस एवं आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली संदेह के घेरे में कटनी बहोरीबंद। बहोरीबंद तहसील क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री और पैकारी को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर कस्बाई इलाकों तक शराब की अवैध बिक्री की शिकायतों के बीच सबसे बड़ी चिंता युवा पीढ़ी को लेकर सामने आ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि शराब आसानी से उपलब्ध होती रही तो इसका सीधा असर युवाओं और किशोरों पर पड़ सकता है। क्षेत्रवासियों के अनुसार कुछ स्थानों पर निर्धारित शराब दुकानों के अलावा भी शराब…
ATR में बाघ का हमला, दवनपुर निवासी घायल – क्षेत्र में दहशत* > > बिलासपुर – आज 12 सितंबर सुबह 7 बजे अचानकमार टाइगर रिजर्व के शिव तराई, दवनपुर परसदा व पीपरखुटी के बीच धनहा खार खेत पार झुंझ झाड़ी में छिपे बाघ/बाघिन ने दवनपुर निवासी संजू मरकाम पर हमला कर दिया। यह बाघिन कई दिनों से गांव के आसपास विचरण कर रही है, जिसकी पुष्टि ATR प्रबंधन ने की है। जंगल मितानिन दुर्गा मशराम ने पगमार्क की तस्वीर ली है। क्षेत्रवासियों से अपील है कि झुंझ झाड़ी की तरफ न जाएं, सतर्क रहें सावधान रहें। ब्यूरो चीफ शंकर…
डिब्बे में बंद करते समय हुआ हादसा, सिम्स बिलासपुर में तोड़ा दम बिलासपुर / नवागढ़। दूसरों की जिंदगी बचाने वाला ही आज खुद को नहीं बचा पाया। नवागढ़ अंचल के मशहूर स्नेक रेस्क्यूअर मनीष पाटिल की सांप के काटने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक देर रात डायल 112 की टीम मनीष को एक घर से सांप निकालने के लिए साथ ले गई थी। सांप को पकड़कर डिब्बे में डालने के दौरान ही सांप ने अचानक पलटवार कर उन्हें डस लिया। इस पूरी घटना का 1 मिनट 6 सेकंड का वीडियो भी सामने आया है। काटने के बाद उन्हें…
स्लीमनाबाद। राष्ट्रीय पोषण माह अभियान के तहत स्लीमनाबाद क्षेत्र में पोषण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के पौष्टिक व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाकर महिलाओं, बच्चों एवं किशोरी बालिकाओं को संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती के तेल चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। प्रदर्शनी में तैयार किए गए विभिन्न पोषण व्यंजनों के माध्यम से लोगों को बताया गया कि स्वस्थ शरीर के लिए भोजन में आवश्यक पोषक तत्वों का होना बेहद जरूरी है। पर्यवेक्षक पुष्पा आरख ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए…













